फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए बाइकर्स गैंगों में भिड़ंत, जमकर फायरिंग

Sun, 10 Jul 2016 01:41 AM IST
अभिषेक शर्मा
विज्ञापन
बंदूक के दम पर की पिटाई
विज्ञापन
 महानगर के रामघाट रोड के नवगठित बाइकर्स गैंगों भी अब भिड़ंत होने लगी है। शुक्रवार रात पहले गंदे नाले पर और फिर विनय नगर में एक शादी समारोह में बाइकर्स के दो गुटों में भिड़ंत के दौरान जमकर फायरिंग हुई। गोलियों की आवाज सुन आस-पास के लोगों में भगदड़ मच गई। खबर पर पहुंची पुलिस को देख दोनों गुटों के लोग वहां से भाग गए। पुलिस ने मौके से चार खोखा और एक बाइक बरामद की है। साथ ही दोनों गुटों पर पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है और शनिवार को देर रात तक उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही थी।
विज्ञापन

क्वार्सी क्षेत्र के देवसैनी निवासी अनिल उर्फ कल्याण बाइकर्स गैंग का सदस्य है। शुक्रवार रात वह अपने आठ दस साथियों के साथ विनय नगर के शादी समारोह में गया था। तभी रामबाग कालोनी निवासी छोटे उर्फ  हेमंत व उसके साथियों से अनिल की मुलाकात गंदे नाले पर विजडम स्कूल के पास हुई। जहां दोनों गुटों में विवाद के दौरान फायरिंग हो गई।
इसके बाद दोनों गुट शादी समारोह में एकत्रित हो गए और वहां कहासुनी के दौरान वर्चस्व को लेकर दोनों गुटों ने फोन करके अपने साथियों को बुला लिया। इसके बाद दोनों गुटों में कई राउंड फायरिंग हुई। जिससे इलाके में भगदड़ और दहशत का माहौल बन गया। तभी पुलिस को खबर दे दी गई।
विज्ञापन

क्वार्सी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी की। इसके बाद क्वार्सी थाने के दरोगा अयूब खां की ओर से अभियुक्त छोटे उर्फ  हेमंत, हिमांशू, निवासी रामबाग कालोनी गली नंबर तीन क्वार्सी व आठ दस अज्ञात और देवसैनी के अनिल उर्फ  कल्याण, राहुल समेत आठ-दस अज्ञात के खिलाफ  बल्वा, हमला आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। शनिवार की देर रात पुलिस ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पूरे दल-बल   और थाने के पूरे फोर्स के साथ रामबाग कालोनी समेत कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा।
एसओ क्वार्सी विनोद यादव के अनुसार नवयुवकों के बीच वर्चस्व को लेकर झगड़े में गोली चली। मौके से कारतूस व खोखा मिले हैं। मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे हैं।
पुराने बाइकर्स गैंग के परिणाम से पुलिस चिंतित
रामघाट रोड इलाके के बाइकर्स गैंग पर गौर करें तो इस इलाके में सबसे पुराने गैंग के परिणामों को देखते हुए पुलिस ज्यादा चिंतित है। पुलिस का मानना है कि आज से करीब छह साल पहले इसी तरह दो गैंग शहर के अंदर व शहर के बाहर से पैदा हुए। उनमें अब तक आठ से अधिक हत्याएं हो गईं। ताजा घटनाक्रम मार्च में ही हुआ। इसके बाद से एक गुट जेल में है और दूसरे गुट के या तो लोग मारे गए या फिर अब छिपे घूम रहे हैं। मगर अब इस नए गैंग पर अभी से सख्ती बरतना जरूरी हो गया है। वरना आगे चलकर यह भी उसी स्थिति में न पहुंच जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें