अलीगढ़ कमिश्नर का चार्ज लेतीं आईएएस संगीता सिंह
- फोटो : सूचना विभाग
आईएएस संगीता सिंह ने अलीगढ़ के कमिश्नर पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। संगीता सिंह यहां से पहले लखनऊ के आयुष्मान विभाग में मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर थीं।
अलीगढ़ की नवागत कमिश्नर संगीता सिंह ने 21 जनवरी को पदभार ग्रहण किया। संगीता सिंह 2009 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। वह इससे पूर्व वह जनपद सुल्तानपुर में बतौर जिलाधिकारी प्रशासनिक सेवाएं दे चुकी हैं। वह विगत लगभग छह वर्ष से आयुष्मान भारत: जन आरोग्य योजना में मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पद पर कार्यरत रही हैं।
उनके कार्यकाल में उत्तर प्रदेश के अंदर लगभग 5.18 करोड़ लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए, जिसके माध्यम से 55 लाख से अधिक लोग 8800 से करोड़ से अधिक धनराशि का चिकित्सकीय लाभ ले चुके हैं और 6000 से अधिक चिकित्सालय इस योजना में सम्बद्ध हैं।
पत्रकारों से हुईं रूबरू
अलीगढ़ कमिश्नर संगीता सिंह ने कार्यभार संभालने के बाद पत्रकारों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि ताला, तालीम और अदब के शहर अलीगढ़ में शासन की योजनाओं को धरातल पर क्रियान्वित करने के साथ ही स्मार्ट सिटी परियोजना, नगर निगम एवं एडीए के आपसी समन्वय से सुचारू यातायात एवं जल निकासी का वैज्ञानिक समाधान उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ मंडल में अच्छी टीम मिली है और आपसी समन्वय से शासकीय योजनाआंे को प्राथमिकता व पारदर्शिता से धरातल पर उतारा जाएगा।