फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : यूपी बोर्ड परीक्षाएं चालू, नए शैक्षिक सत्र का पता नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की परीक्षा के बीच नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत हो गई, लेकिन सैकड़ों विद्यालयों मेें प्रवेश कब होेंगे? इस बारे में न तो विद्यार्थियों को पता है और न ही विद्यालय प्रशासन को, क्योंकि माध्यमिक शिक्षा विभाग ने कोई रोडमैप तैयार नहीं किया है।
विज्ञापन

जिले में 624 वित्त विहीन माध्यमिक विद्यालय, 94 सहायता प्राप्त, 35 राजकीय विद्यालय माध्यमिक विद्यालय हैं। इनमें 153 विद्यालय यूपी बोर्ड परीक्षा के केंद्र बने हैं। जिन विद्यालयों में केंद्र नहीं बने हैं, वहां प्रवेश प्रक्रिया होने का दावा किया गया है, जबकि यहां के शिक्षकों की ड्यूटी बोर्ड परीक्षा में लगी है। बोर्ड परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। इसके लिए भी चार-पांच विद्यालयों को मूल्यांकन केंद्र बनाया जाएगा। विद्यालयों में प्रवेश को लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों में असमंजस की स्थिति है। कोई विद्यालय बदलना तो कोई अगली कक्षाओं में प्रवेश लेना चाहता है। नए सत्र की शुरुआत एक अप्रैल से शुरू हो चुकी है। यूपी बोर्ड को छोड़कर अन्य बोर्ड के स्कूलों में पढ़ाई शुरू हो गई है।
इन दिनों यूपी बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं। परीक्षाएं खत्म होने के बाद ही परीक्षा केेंद्र बने विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया होगी। वैसे भी, बाकी विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. धर्मेंद्र शर्मा, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें