फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपना चौधरी को कभी टिकट का वादा नहीं किया: हुड्डा

Tue, 26 Mar 2019 01:00 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
bhupinder singh hooda - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड़्डा ने कहा कि सपना चौधरी से कांग्रेस ने टिकट का वादा कभी नहीं किया। टिकट का फैसला पार्टी के बड़े नेता बेहद विचार विमर्श के बाद करते हैं। अगर उन्होंने कभी कांग्रेस की सदस्यता ली होगी तो ली होगी। अब यह कोई विषय ही नहीं है। 

विज्ञापन


यह बात उन्होंने हाथी डूबा स्थित पूर्व विधायक हाजी जमीउल्लाह के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कही। वह सोमवार को लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी चौ. बिजेंद्र सिंह का नामांकन कराने के लिए अलीगढ़ आए थे। उन्होंने कहा कि सपना चौधरी की अपनी अपनी इच्छा है कि किस पार्टी में जाएं, किसका समर्थन करें। उन्होंने कहा कि गठबंधन के साथ कांग्रेस है या नहीं बड़ा सवाल यह नहीं है। आज सबसे बड़ी प्राथमिकता यह है कि भाजपा को किस तरह हराया जा सकता है। आज समाज का प्रत्येक वर्ग भाजपा से नाखुश है। लोग हिसाब मांग रहे हैं। पांच साल पहले जो वादे किए गए थे, उनका क्या हुआ, इसका जवाब भाजपा नहीं दे पा रही है। हर मोर्च पर भाजपा को विफलता हाथ लगी है। 

प्रियंका गांधी विषय में कुछ राजनीतिक लोगों के अभद्र शब्दों का प्रयोग किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि राजनीति में अभद्र शब्दों का प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए, चाहे वह किसी भी राजनीतिक दल से हो। राम मंदिर का जहां तक सवाल है तो वह मामला सुप्रीम कोर्ट में है। इसलिए इस विषय पर कोई भी टिप्पणी करना उचित नहीं है। पलवल से कांग्रेस के विधायक करन सिंह दलाल ने कहा कि पलवल से अलीगढ़ तक का जो खराब रोड है उसके लिए केंद्र सरकार की नीतियां जिम्मेदार हैं। इस टुकड़े को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किया जाना चाहिए लेकिन इस प्रस्ताव को केंद्र ने ठंडे बस्ते में दबा रखा है। इस अवसर पर पूर्व विधायक हाजी जमीरउल्लाह, जियाउद्दीन राही, बिल्लू चौहान, फरहान सलमानी, पार्षद हफीज अब्बासी, पार्षद शकील राइन, रिजवान अंसारी, अख्तर अली आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें