फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: एक करोड़ रुपये की हेराफेरी, नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी जांच के घेरे में, जीएसटी कमिश्नर से शिकायत

Fri, 17 Jan 2025 01:06 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

शिकायत में कहा गया है कि कंपनी एक हजार रुपये लेकर लोगों को जोड़ती है, फिर उस व्यक्ति से अन्य लोगों को जोड़ने के लिए कहती है। एक हजार लेकर अपना प्रोडक्ट थमा देती है। कंपनी ने कई फर्जी कंपनियां बना कर वित्तीय गड़बड़ी की है।
विज्ञापन
फ्रॉड। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ शहर में काम कर रही कॉस्मेटिक उत्पादों की नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) जांच के घेरे में में आ गई है। कंपनी पर एक करोड़ रुपये का फर्जी टर्न ओवर दिखाने और फर्जी फर्म बना कर वित्तीय गड़बड़ी करने का भी आरोप है। कपंनी के पूर्व मैनेजर ने पूरे मामले की शिकायत जीएसटी कमिश्नर से की है।

विज्ञापन


गांधी पार्क के धनीपुर में टीचर कॉलोनी निवासी मयंक दीक्षित ने शिकायत में कहा कि कंपनी एक हजार रुपये लेकर लोगों को जोड़ती है, फिर उस व्यक्ति से अन्य लोगों को जोड़ने के लिए कहती है। एक हजार लेकर अपना प्रोडक्ट थमा देती है। कंपनी ने कई फर्जी कंपनियां बना कर वित्तीय गड़बड़ी की है। कर की भी चोरी की है। 200 रुपये का सामान दो हजार में लोगों को थमाया है। पीड़ित ने बताया कि उसके नाम से भी एक फर्जी कंपनी खोल दी है।

जीएसटी विसंगतियों की परेशानी वित्त मंत्री को बताई
जीएसटी विसंगतियों का जिक्र करते हुए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखा है। संगठन के प्रांतीय महामंत्री सतीश माहेश्वरी ने पत्र में कहा है कि आगामी बजट में एमएसएमई से खरीद भुगतान पर लागू आयकर नियम 43 बी समाप्त किया जाए। साथ ही ब्याज और पेनल्टी में माफी योजना को वर्ष 2020-21 के लिए भी लागू किया जाए। क्योंकि यह कोविड ग्रस्त समय था। इसलिए इस दौरान कई गलतियां हईं और देरी हुई। साथ ही जीएसटी में देर से भुगतान पर दंडनीय ब्याज 18 फीसदी से घटाकर 12 फीसदी किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें