फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: न मंदिर की पुताई हुई, न मरम्मत के कार्य हुए

Tue, 19 Aug 2025 02:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
दाऊजी मंदिर की देहरी की टूटी चौखट। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
मेला श्रीदाऊजी महाराज के आयोजन में अब मात्र आठ दिन बचे हैं। आठ दिन बाद गणेश चतुर्थी के दिन से मेले की शुरुआत हो जाएगी, लेकिन अभी तैयारियों के नाम पर कुछ भी नहीं हुआ है। न तो मंदिर परिसर में रंगाई-पुताई का कार्य शुरू हुआ है और न हीं मरम्मत का कोई कार्य कराया गया है।
विज्ञापन

मेले की तैयारियां इस बार काफी देरी से शुरू की गई हैं। अब तक जो तैयारी चल रही हैं, उनकी रफ्तार भी काफी धीमी है। मंदिर परिसर में जिला प्रशासन की ओर से कराई जाने वाली तैयारियां भी अभी पूरी नहीं हैं। दाऊजी मंदिर की देहरी पर लगी लकड़ी चौखट तक जर्जर है, लेकिन इसकी मरम्मत के लिए कुछ नहीं किया गया है।
मेले के समय दर्शन के लिए आने वाली भीड़ से इस चौखट की स्थिति और खराब हो सकती है। श्रद्धालुओं को भी इससे चोट लग सकती है, लेकिन इस ओर अभी किसी का ध्यान नहीं है। मेला पर्यवेक्षक मनीष चौधरी ने बताया कि मंदिर की रंगाई-पुताई और मरम्मत कार्याें के बारे में अधिक जानकारी नहीं है। मेला परिसर में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
विज्ञापन


इस साल ऐसा नहीं लग रहा कि मेला शुरू होने जा रहा है। आठ दिन बचे हैं, लेकिन मेला परिसर में कुछ दिखाई ही नहीं दे रहा। ठेका अभी तक उठा नहीं है। कोई काम आगे बढ़ नहीं पा रहा। पिछले वर्षों में तो जन्माष्टमी से ही दुकानदार आ जाते थे।
-दिनेश शर्मा, स्थानीय मंदिर सेवक।

मेले की तैयारियों में गति आनी चाहिए। जो आवश्यक कार्य हैं, वे पूरे होने चाहिए। मंदिर की चौखट खराब है। रंगाई-पुताई अभी तक नहीं हुई है।हालांंकि साफ सफाई का कार्य काफी बेेहतर चल रहा है।
विज्ञापन

-प्रमोद चतुर्वेदी उर्फ पोई गुरु, दाऊजी मंदिर के सेवक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें