फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी ने रंजिश में युवक के पेट में घोंपे चाकू, उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊपरकोट कोतवाली के सराय कुतुब के रहने वाले एक युवक की पड़ोसी ने होली पर रंग डालने को लेकर हुए विवाद के चलते चाकुओं से गोद दिया। शुक्रवार को उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ जारी है, जबकि दूसरा फरार है।
विज्ञापन

जितेंद्र (25) पुत्र नेकसेराम निवासी सराय कुतुब, बाबरी मंडी ऊपकरोट गैस चूल्हे रिपेयरिंग का काम करता था। बुधवार की रात को वह घर के बाहर बने चबूतरे पर सो रहा था तभी मोहल्ले के गणेश और उसके एक साथी ने जितेंद्र के पेट में चाकू घोंप दिए और मौके से फरार हो गए। जितेंद्र की चीखपुकार सुन जितेंद्र की पत्नी रूबी जाग गई। उसने परिवार के अन्य सदस्यों को भी जगा दिया।
इसके बाद परिजन जितेंद्र को जिला अस्पताल लेकर आए। रूबी के अनुसार यहां से पति को जेएन मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। वहां उनकी मौत हो गई। मृतक के पिता नेकसेराम के अनुसार गणेश से बेटे का गत होली पर रंग डालने को लेकर विवाद हो गया था। उस समय विवाद को पड़ोसियों ने शांत करा दिया था।
विज्ञापन

मगर, गणेश बेटे से रंजिश मानने लगा। इसी के चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया है। जितेंद्र दो छोटे-छोटे बच्चों का पिता था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। इंस्पेक्टर ऊपरकोट कोतवाली रविंद्र कुमार सिंह के अनुसार हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक आरोपी को पकड़कर उससे पूछताछ जारी है। दूसरे को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें