फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पड़ोसी ने महिला पर फायरिंग कराने के लिए दी थी सुपारी, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
विज्ञापन
थाना रोरावर क्षेत्र के नींवरी मोड़ पर छह जून को महिला पर हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए शूटर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महिला को पुरानी रंजिश के चलते सबक सिखाने के लिए उसके पड़ोसी ने सुपारी देकर उस पर गोली चलवाई थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथियार, बाइक और नकदी बरामद की है।
विज्ञापन



एसपी सिटी आदित्य बंसल ने बताया कि नींवरी मोड़ निवासी सुल्तान की पत्नी रानी और बेटी रिहाना एक कारखाने में काम करती हैं। छह जून को रानी दोपहर में घर से वापस काम पर लौट रही थीं, तभी बिना नंबर की बाइक पर आए दो नकाबपोश बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली रानी के कूल्हे के पास लगी थी। घटना के बाद सुल्तान की तहरीर पर कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई, जिसमें एक आरोपी अफजल को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।


मामले की जांच थाना रोरावर पुलिस और क्रिमिनल इंटेलीजेंस विंग (सीआईडब्ल्यू) की संयुक्त टीम कर रही थी। क्षेत्र के 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने जुनैद निवासी अमरौली, थाना जवां तथा दिलशेर खां निवासी आसिफबाग, रोरावर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन



पूछताछ में पता चला कि दिलशेर की रानी से पुरानी रंजिश थी। इसी के चलते उसने जुनैद को महिला पर फायरिंग कराने के लिए दो लाख रुपये की सुपारी दी थी। इसमें 35 हजार रुपये एडवांस दिए गए थे। पुलिस ने जुनैद के पास से 7200 रुपये, एक पिस्टल, एक तमंचा, चार कारतूस और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। बरामद बाइक सिविल लाइन क्षेत्र से चोरी की गई थी। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें