फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET Exam: अलीगढ़ में 3 मई को 20 केंद्रों पर 9819 परीक्षार्थी देंग नीट की परीक्षा, हर केंद्र पर लगेगा जैमर

Thu, 30 Apr 2026 10:58 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ में नीट के परीक्षा केंद्र पर बिना एडमिट कार्ड परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षार्थी प्रवेश पत्र के साथ ही दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ एक पोस्टकार्ड साइज का फोटो साथ लाने होंगे। प्रत्येक कक्ष में सीसीटीवी लगेंगी। परीक्षा केंद्र पर जैमर भी रहेगा।
विज्ञापन
नीट परीक्षा की तैयारियों को लेकर बैठक लेतीं एडीएम नगर किंशुक श्रीवास्तव - फोटो : प्रशासन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीट (राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा) की परीक्षा 3 मई को होगी। अलीगढ़ शहर में 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 9819 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेट अपने आवंटित परीक्षा केंद्रों पर समय से पहले पहुंचकर केंद्र व्यवस्थापक के साथ समन्वय स्थापित करें

विज्ञापन


29 अप्रैल को कलक्ट्रेट सभागार में एडीएम नगर किंशुक श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बैठक हुई। एनटीए ने केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. खुशीराम और डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. विपिन कुमार वार्ष्णेय को सिटी कॉर्डिनेटर बनाया गया है। हर केंद्र पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात करेंगे। परीक्षा केंद्र पर 11 बजे से प्रवेश मिलेगा।

10:30 तक ही प्रतियोगिता परीक्षार्थी प्रवेश पा सकेंगे। बिना एडमिट कार्ड परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षार्थी प्रवेश पत्र के साथ ही दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ एक पोस्टकार्ड साइज का फोटो साथ लाएंगे। प्रत्येक कक्ष में सीसीटीवी लगेंगी। परीक्षा केंद्र पर जैमर भी रहेगा। बैठक में एसपी क्राइम ममता कुरील, डीआईओएस डॉ. पूरन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये परीक्षा केंद्र
डीएवी इंटर कॉलेज नौरंगाबाद, श्री महेश्वर इंटर सासनीगेट, श्री महेश्वर गर्ल्स इंटर कॉलेज मदारगेट, रतन प्रेम डीएवी गर्ल्स इंटर कॉलेज नौरंगाबाद, रघुवीर सहाय इंटर कॉलेज खिरनीगेट, गोपीराम पालीवाल इंटर कॉलेज अचलताल, चिरंजीलाल बालिका इंटर कॉलेज सासनीगेट, चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज अचलताल, हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज अचलताल, धर्म समाज इंटर कॉलेज दुबे का पड़ाव, अग्रसेन इंटर कॉलेज हरदुआगंज, श्री टीकाराम कन्या महाविद्यालय, श्री टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज, एसएमबी इंटर कॉलेज, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय देवसैनी, जनता इंटर कॉलेज छेरत, धर्मसमाज महाविद्यालय ब्लॉक ए व ब्लॉक बी, श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय ब्लॉक ए व ब्लॉक बी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें