फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET Exam: अलीगढ़ में नीट परीक्षा आज, 20 केंद्रों पर शामिल होंगे 9819 परीक्षार्थी, 32 डायबिटिक भी देंगे एग्जाम

Sun, 03 May 2026 03:20 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र के साथ ही दो पासपोर्ट साइज और एक पोस्टकार्ड साइज की फोटो साथ में लाानी होगी। बैंक से प्रश्न पत्र आएंगे।
विज्ञापन
नीट परीक्षा - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में नीट (राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा) की परीक्षा 3 मई को होगी। 32 डायबिटिक ग्रस्त परीक्षार्थी बैठेंगे, जिन्हें अपने साथ डायबिटिक की गोलियां ले जाने की अनुमति होगी। परीक्षा दोपहर दो बजे से पांच बजे तक होगी। केंद्रों पर परीक्षार्थियों के प्रवेश सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होंगे। 

विज्ञापन


20 केंद्रों पर 9819 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। डीएवी इंटर कॉलेज नौरंगाबाद, श्री महेश्वर इंटर सासनीगेट, श्री महेश्वर गर्ल्स इंटर कॉलेज मदारगेट, रतन प्रेम डीएवी गर्ल्स इंटर कॉलेज नौरंगाबाद, रघुवीर सहाय इंटर कॉलेज खिरनीगेट, गोपीराम पालीवाल इंटर कॉलेज अचलताल, चिरंजीलाल बालिका इंटर कॉलेज सासनीगेट, चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज अचलताल, हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज अचलताल, धर्म समाज इंटर कॉलेज दुबे का पड़ाव, अग्रसेन इंटर कॉलेज हरदुआगंज, श्री टीकाराम कन्या महाविद्यालय, श्री टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज, एसएमबी इंटर कॉलेज, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय देवसैनी, जनता इंटर कॉलेज छेरत, धर्मसमाज महाविद्यालय ब्लॉक ए व ब्लॉक बी, श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय ब्लॉक ए व ब्लॉक बी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। हर केंद्र पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात करेंगे। बिना एडमिट कार्ड परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा।

ये लाना होगा परीक्षार्थी 
परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र के साथ ही दो पासपोर्ट साइज और एक पोस्टकार्ड साइज की फोटो साथ में लाानी होगी। बैंक से प्रश्न पत्र आएंगे। संकलन केंद्र पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय और डीएवी इंटर कॉलेज को बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें