फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीघ्र दूर की जाए डीएपी, यूरिया की कमी : भाकियू

विज्ञापन
ज्ञापन सौंपते भाकियू पदा​धिकारी। - फोटो : samvad
विज्ञापन
कस्बा स्थित विकास खंड कार्यालय परिसर में भारतीय किसान यूनियन की पंचायत तिलक सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में किसान-मजदूरों से स्मार्ट मीटर नहीं लगवाने का आह्वान किया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीओ पंचायत गंगीरी सुरेश चंद्र को सौंपा गया।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि जिले में यूरिया, डीएपी खाद की कमी को शीघ्रता से पूरा किया जाए। उर्वरकों की कालाबाजारी रोकने के लिए एफओआर व्यवस्था लागू की जाए। प्रीपेड स्मार्ट मीटर नहीं लगाए जाएं। साथ ही जो लगा दिए गए हैं, उन्हें शीघ्र ही हटवाया जाय। बिजली विभाग का निजीकरण नहीं किया जाए। निजी नलकूपों को कम से कम 16 घंटे रोजाना बिजली आपूर्ति हर हाल में की जाए। ज्ञापन देने वालों में भाकियू के पूर्व जिला महासचिव चौधरी नवाब सिंह, कोमल सिंह, राजवीर सिंह, गजराज सिंह, लखमी सिंह, थान सिंह, ओमप्रकाश, रक्षपाल सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन परमसुख ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें