फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एपीएल का चैंपियन बना नीहार स्पार्टंस

विज्ञापन
उप विजेता टीम जादौन नाइट राइडर को ट्रॉफी के साथ। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अमर उजाला अलीगढ़ प्रीमियर लीग (एपीएल) की नई चैंपियन नीहार स्पार्टंस (नीहार मीरा नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल) की टीम बन गई है। फाइनल में केकेआर के बल्लेबाज रिंकू सिंह का बल्ला खामोश रहा, जो जादौन नाइट राइडर्स की हार की वजह बनी। मुख्य अतिथि मेयर मोहम्मद फुरकान व अपर आयुक्त प्रशासन शमीम अहमद ने विजेता व उप विजेता टीम के कप्तान को ट्रॉफी प्रदान की। कप्तानों को 51 व 31 हजार रुपये के चेक भी दिए। साथ ही अतिथियों ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उन्हें प्रोत्साहित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

बुधवार को जादौन नाइट राइडर्स के कप्तान रिंकू सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। मगर उनका फैसला उस समय गलत साबित हुआ, जब अंकुर चौधरी व जीतू कुमार के रूप में दो विकेट शून्य के स्कोर पर गिर गए। टीम को संकट से उबारने के लिए कप्तान रिंकू स्वयं क्रीज पर उतरे। उनसे टीम को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वह सिर्फ तीन रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए। सेमीफाइनल में धमाल मचाने वाले रिंकू के आउट होते ही तू चल मैं आता हूं की तर्ज पर बल्लेबाज पवेलियन लौटते गए।
नीहार स्पार्टंस के गेंदबाजों की धारदार गेंदबाजी के चलते पूरी टीम 10 ओवर में महज 45 रन पर ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। नौ बल्लेबाजों ने दहाई का आंकड़ा छुए बिना पवेलियन की राह पकड़ ली। दीपक कुमार ने सर्वाधिक 13 रन बनाए। नीहार स्पार्टंस के गेंदबाज मुजीब खान ने चार, गौरव सिंह, अंकुर सारस्वत ने 2-2 व हर्षित पालीवाल ने एक विकेट झटका।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीहार स्पार्टंस टीम के सलामी बल्लेबाज गौरव वर्मा (5 रन) व हर्षित पालीवाल (34 रन) ने टीम को ठोस शुरुआत दी। तीन विकेट के नुकसान पर 7.5 ओवर में 49 रन बनाकर नीहार स्पार्टंस ने सात विकेट से फाइनल जीत लिया। जादौन नाइट राइडर्स के गेंदबाज प्रिंस कुमार ने 2 व मसूद अमीनी ने 1 विकेट झटका। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि बाबम के डायरेक्टर नितिन घुटी, नीहार मीरा नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल डायेक्टर आकाश नीहार, अर्जुन सिंह फकीरा, सैयद मुताहिर जैदी, रिजवान खान, अजय शर्मा, नरेश कुमार गुल्ला, कल्पना जादौन आदि मौजूद रहे।
इन पर लगा प्रतिबंध
अमर उजाला अलीगढ़ प्रीमियर लीग (एपीएल) में अनुशासनहीनता बरतने वाले प्रखर भारद्वाज, मनोज कश्यप, शिवर सारस्वत, आदिल अल्वी, हेमंत अत्री, हिर्देश सारस्वत, दुष्यंत राठौर, तहमीद अहमद, सुहैल आबिद, नितिन कुमार, कार्तिकेय चौधरी, हिमांशु सिंह, नयन भारद्वाज, हिमांश यादव को प्रतिबंध कर दिया गया है। अब उन्हें कभी एपीएल में नहीं खेलने दिया जाएगा।
ये रहे सर्वश्रेष्ठ
लीग में 145 रन बनाकर रिंकू सिंह सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बने। गेंदबाज अंकुर सारस्वत ने 9 विकेट हासिल किए। मैन ऑफ द सीरीज हर्षित पालीवाल (नीहार स्पार्टंस) को दिया गया, जिन्होंने 48 रन बनाए, 13 विकेट चटकाए, दो रन आउट किए और चार कैच लपके। इन खिलाड़ियों को भी इनाम के चेक भी दिए गए।
यह हैं प्रायोजक
मुख्य प्रायोजक 112 साल की बुढ़िया की घुटी, सह प्रायोजक ऑर्गेनान क्लासेज, नेक्सा, मेनटेक फार्मासिया प्रालि., नीहार मीरा, नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, तनिष्क, देव मोटर्स प्रालि. ओजोन सिटी, पेक्ट लॉक्स, जादौन इंफ्राटेक, रसोई फ्रैश, विनीत ऑटोमोबाइल्स, सिटी हॉक्स स्पोर्ट्स, विकास ऑटो व्हील्स, आईटीएम अलीगढ़, कैपको, आरएस होंडा, दिनेश ज्वैलर्स, वस्त्रलोक, खूबसूरत, माहेश्वरी नर्सिंग एंड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट, स्टेप अप, ऑल इन कैरियर इंस्टीट्यूट, आईपीएमएस, सक्षम क्लासेज, पाठशाला क्लासेज, होटल रूबी, परफैक्ट फर्नीचर, देव इंटरप्राइजेज, आरएस ब्रादर्स एंड कंपनी, नारायना आईआईटी एंड पीएमटी एकेडमी, मेडिकल हेल्थ पार्टनर वरुण हॉस्पीटल, एफएम पार्टनर 92.7 बिग एफएम, फूड पार्टनर मिल्कबार, डिजिटल मीडिया पार्टनर एटी न्यूज। ी

विजेता टीम निहार स्पार्टंस को ट्रॉफी के साथ- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें