संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित सीडीएस और एनडीए-एनए परीक्षा-2025 14 सितंबर को शहर में नौ केंद्रों पर होगी। यहां 3866 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। तीन पालियों में होने वाली परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से आयोजित करने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
अपर जिलाधिकारी (एडीएम) नगर अमित कुमार भट्ट ने बताया कि हर केंद्र पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात रहेंगे। इसके साथ ही नगर मजिस्ट्रेट, सीओ सिविल लाइन, परिवहन अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी और विद्युत विभाग सहित कई अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जिला आबकारी अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, और जिला पंचायत राज अधिकारी को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
पहली पाली सुबह 9 से 11 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक और तीसरी पाली शाम 4 से 6 बजे तक होगी। एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट ने बताया कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की पूरी जांच की जाएगी।
निर्धारित परीक्षा केंद्र:
श्री टीकाराम कन्या महाविद्यालय, श्री टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज, श्री गोपीराम पालीवाल इंटर कॉलेज, एसएमबी इंटर कॉलेज, धर्म समाज महाविद्यालय, श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय, बाबूलाल जैन इंटर कॉलेज, रतन प्रेम गर्ल्स डीएवी इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज।