फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र : तीसरे दिन मंदिरों में गूंजे देवी चंद्रघंटा के जयकारे

विज्ञापन
नवरात्र के तीसरे दिन नौरंगाबाद स्थित नौदेवी मंदिर में मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना करते श्रद्धा - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
नवरात्र के तीसरे दिन सोमवार को घरों से लेकर मंदिरों तक श्रद्धालुओं ने विधिविधान से देवी चंद्रघंटा की पूजा अर्चना की। सुबह से लेकर दोपहर तक देवालयों में जलाभिषेक चलता रहा। इससे पहले लोगों ने अपने घरों के पूजा स्थल पर अज्ञारी जलाई और माता का भोग लगाया। दोपहर बाद मंदिरों के अंदर की प्रतिमाओं का पुजारियों ने आकर्षक शृंगार किया।
विज्ञापन

दिन भर देवी मंदिरों में घंटे और माता के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन करते हुुए माता का गुणगान किया।
सोमवार भोर से ही मंदिरों में लोगों की कतारें लगने लगीं। श्रद्धालुओं ने घर में देवी की पूजा अर्चना कर अज्ञारी जलाई। भोग प्रसादी लगाकर मंदिरों की ओर रुख किया। मंदिरों में जलाभिषेक कर भक्तों ने धूप-दीप जलाकर सुख समृद्धि की कामना की। शाम को देवी प्रतिमाओं का आकर्षक शृंगार कर फूल बंगला आदि सजाया गया। शाम को दर्शन करने पहुंची भीड़ टकटकी लगाकर भक्ति में लीन हो गई। देर रात तक भजन कीर्तन का दौर चलता रहा। सैकड़ों लोगों की भीड़ आरती के समय विभिन्न मंदिरों में मौजूद रही। जगह-जगह भक्तों ने प्रसादी का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें