फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र आज से, बिना मास्क मंदिरों में प्रवेश नहीं

विज्ञापन
नौरंगाबाद नौदेवी मंदिर के पास नवरात्र पूजन के लिये सामग्री खरीदतीं महिलाएं। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र आज से शुरू हो रहे हैं। ऐसे में कोरोना संक्रमण के बीच शहर के प्रसिद्ध नौ देवी मंदिरों में देवी के वरद हस्त के दर्शन होंगे। मास्क, सैनिटाइजर और सामाजिक दूरी के साथ ही मंदिरों में प्रवेश दिया जाएगा। सोमवार को शहर के देवी मंदिरों में साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। मंगलवार से श्रद्धालु नौ दिनों तक देवी मां की आराधना करेंगे।
विज्ञापन

शहर के नौरंगाबाद स्थित नौ देवी मंदिर के महंत छोटू महाराज ने बताया कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को देखते हुए इंतजाम कर लिए गए हैं। मंदिर में मास्क लगाकर ही श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जाएगा। मंदिर द्वार पर सैनिटाइजर रखवाया गया है। यहां हाथ सैनिटाइज करने के बाद ही श्रद्धालु मंदिर में दाखिल होंगे। सामाजिक दूरी के लिए गोले और बैरीकेडिंग की व्यवस्था की गई है। मंदिर में भजन संध्या के आयोजन रद्द कर दिए गए हैं। श्रद्धालुओं से आग्रह है कि वह कोरोना गाइडलाइन का पालन करें।
सोमवार को शहर के हाथरस अड्डा स्थित पथवारी माता मंदिर, सासनीगेट स्थित काली मंदिर, बस स्टैंड स्थित चामुंडा मंदिर, बराई माता मंदिर, गिलहरराज चामुंडा देवी मंदिर, महेंद्र नगर काली मंदिर, बैंक कालोनी स्थित गूंगी माता मंदिर, स्वर्ण जयंती नगर एडीए कालोनी स्थित वैष्णो माता मंदिर, मसूदाबाद स्थित पथवारी माता मंदिर, शीतला माता मंदिर आदि में साफ-सफाई, धुलाई की गई और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। मंगलवार से शहर के देवी मंदिरों में दर्शनों के लिए श्रद्धालु उमड़ेंगे।
विज्ञापन

तैयारियों के लिए महिलाओं ने की खरीददारी
नवरात्र से पहले शहर की पूजा सामग्री की दुकानों में महिलाओं ने जमकर खरीददारी। लौंग, बताशे, सिंदूर, धूपबत्ती, कपूर, हवन सामग्री, धूप आदि की खरीददारी की। देवी मां के लिए पोशाक, शृंगार का सामान, चुनरी, गोला, फल, दही आदि की भी खरीददारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें