अलीगढ़ में यमुना एक्सप्रेसवे के 52 प्वाइंट पर सोमवार सुबह आगरा से नोएडा जा रही प्राइवेट बस आगे चल रहे डंपर से टकरा गई। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक दर्जन यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए कैलाश अस्पताल भेजा गया है।