एएमयू में राष्ट्रीय युवा सम्मेलन
- फोटो : विवि
प्रेरणा और उद्देश्य
सांस्कृतिक शिक्षा केंद्र के समन्वयक प्रोफेसर मोहम्मद रिजवान खान ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि केंद्र का उद्देश्य विद्यार्थियों को सांस्कृतिक शिक्षा को नागरिक जिम्मेदारियों से जोड़ना है। भारत के इतिहास के कम चर्चित अध्यायों को युवाओं तक पहुंचाना महत्वपूर्ण है। इससे स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े साहस, बलिदान और सामाजिक जिम्मेदारी के मूल्य आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रासंगिक बने रहेंगे। चिकित्सा संकाय के अधिष्ठाता प्रोफेसर मोहम्मद खालिद और यूनानी चिकित्सा संकाय की अधिष्ठाता प्रोफेसर सैयदा आमिना नाज भी उपस्थित रहीं।
समापन समारोह और सम्मान
समापन समारोह कैनेडी सभागार में हुआ, जिसमें प्रश्नोत्तरी का अंतिम चरण और विद्यार्थियों के भाषण हुए। फाइन आर्ट्स क्लब के सदस्य हारिस रजा अशरफ ने उपस्थितजनों के सामने शहीद बाजी राउत का जीवंत चित्र बनाना शुरू किया। फ्यूजन संगीत क्लब और अन्य संगीत क्लबों के सदस्यों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। कला, इतिहास और संगीत के इस संगम ने सभागार में भावपूर्ण वातावरण बनाया, जो राष्ट्रीय युवा सम्मेलन का विशेष आकर्षण रहा। प्रश्नोत्तरी में दीवान अशरफ खान, सुहैल और फुरकान अली की टीम विजेता रही। निबंध लेखन में सारिम राशिद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में अबू दाऊद, जुलकिफ खैरूवाला और शरफ उल्लाह खान विजेता रहे।