अपर प्रधान न्यायाधीश ज्ञानेंद्र सिंह ने 28 पारिवारिक वाद का निस्तारण कर नौ दंपतियों और प्रीलिटिगेशन वैवाहिक 46 वाद का निस्तारण कर चार दंपतियों को साथ भेजा गया। जबकि अपर प्रधान न्यायाधीश ज्योति ने 44 वाद का निस्तारण कर नौ जोड़ों और प्रीलिटिगेशन वैवाहिक 48 वाद का निस्तारण कर चार जोड़ों को साथ भेजा। वहीं विशेष न्यायाधीश(ईसीएक्ट) प्रवीन कुमार पांडेय ने विद्युत अधिनियम के 257 वाद में दस लाख ढाई हजार रुपये अर्थदंड वसूल किया। अपर जिला जज (गैंगेस्टर) संजय कुमार यादव-प्रथम ने चार वादों का निस्तारण कर एक हजार रुपए वसूल किया। अपर जिला जज (पॉक्सो) राजीव शुक्ला ने छह वाद का निस्तारण कर एक लाख साढ़े 35 हजार अर्थदंड वसूल किया।
मिलाए गए 72 जोड़े, 387 मामले निस्तारित
पारिवारिक न्यायालय में प्रधान न्यायाधीश ने कुल 89 केस निस्तारित किए, जिसमें 17 जोड़े साथ भेजे गए। अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय प्रथम नुपुर की कोर्ट में 65 मामले निस्तारित हुए, जिसमें 14 जोड़े साथ-साथ भेजे गए। अपर प्रधान न्यायाधीश द्वितीय ज्ञानेंद्र सिंह के न्यायालय में 74 मामले निस्तारित हुए जिसमें 13 जोड़े साथ भेजे गए। अपर प्रधान न्यायाधीश तृतीय ज्योति सिंह की कोर्ट में 92 केस निस्तारित हुए, जिसमें 13 जोड़े साथ-साथ भेजे गए। राष्ट्रीय लोक अदालत में अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय चतुर्थ ललिता गुप्ता की कोर्ट में 67 केस निस्तारित हुए जिसमें 15 जोड़े साथ-साथ भेजे गए। सभी जोड़ों ने एक दूसरे को माला पहनकर स्वागत किया और मिष्ठान वितरण कोर्ट द्वारा किया गया। कोर्ट द्वारा 387 मामलों का निस्तारण किया गया जिसमें 72 जोड़े हंसी-खुशी साथ-साथ भेजे गए।
स्थायी लोक अदालत में निपटाए दो वाद
स्थायी लोक अदालत में 2 वादों का निस्तारण कर एवार्ड धनराशि 1311500 रुपये एवार्ड किए गए। स्थायी लोक अदालत अलीगढ़ पीठ की अध्यक्षता सत्यदेव प्रभारी अध्यक्ष व आरती सदस्य ने की।