फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ डीपीएस में महिला नेशनल चेस चैंपियनशिप का आगाज, कई खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

Fri, 19 Jul 2019 07:24 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
Chess
विज्ञापन

अलीगढ़ डीपीएस के सीनियर विंग में शुक्रवार को महिला नेशनल चेस चैंपियनशिप (ओपन) की शुरुआत की गई। इसमें डीपीएस आगरा, गुड़गांव, कल्यानपुर, आरकेपुरम, रांची की टीम विपक्षी टीम से आगे रही। चैंपियनशिप में डीपीएस गुड़गांव सेक्टर- 45, आगरा, कल्यानपुर, आरकेपुरम और रांची की टीम 2 राउंड में 4 अंकों से आगे रही।

विज्ञापन


वहीं डीपीएस धनबाद की टीम 2 राउंड में 3 अंकों से आगे रही। इसके अलावा डीपीएस नई मुंबई, लखनऊ, मथुरा रोड, रायपुर, अलीगढ़, फरीदाबाद, जम्मू, मनाली, प्रयागराज, विशाखापट्टनम, न्यू टाउन कोलकाता, रानीपुर व डीपीएस नोएडा की टीम 2 राउंड में 2 अंक से आगे रही। डीपीएस सिविल लाइंस अलीगढ़ की टीम 2 राउंड में 1 अंक से आगे रही। वहीं डीपीएस हाथरस, झांसी व बुलंदशहर खेल में थोड़े कमजोर दिखे। इन तीनों ने 2 राउंड में शून्य अंक पाए।

खेल शुरू होने से पहले हाथरस के एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना, एएमयू के शारीरिक शिक्षा विभाग के पूर्व चेयरमैन प्रो. ब्रजभूषण सिंह, जिला चेस एसोसिएशन के सचिव चंद्रमोहन सादानी, कोषाध्यक्ष विजय पचीसिया व डीपीएस के प्रबंधन कमेटी के सदस्य ऋषभ जैन ने दीप प्रज्ज्वलन कर चैंपियनशिप का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


नृत्यकला विभाग के विद्यार्थियों ने ‘वजीर’ नामक शानदार प्रस्तुति दी। अंतर्राष्ट्रीय चीफ आर्बिट धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि इस खेल में कई दिग्गज भी शामिल हैं, जिनकी गिनती नेशनल रैंकिग में होती है। सहयोगी आर्बिटर अजीत सिंह ने बताया कि कई राज्यों से करीब 23 डीपीएस की चेस खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं। प्रिंसिपल आरती निगम ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें