फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां तुझे प्रणाम: 35 चौराहों पर एक साथ होगा राष्ट्रगान, हर ओर गूंजेगा- जन गण मन अधिनायक जय हे

Wed, 14 Aug 2024 10:06 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मर उजाला द्वारा 15 अगस्त पर प्रतिवर्ष जश्न-ए-आजादी के लिए मां तुझे प्रणाम का आयोजन किया जाता है, जिसमें शहरवासी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं।15 अगस्त को मुख्य 35 चौराहों पर एक साथ राष्ट्रगान इसी शृंखला का तीसरा मुख्य आयोजन है। जिसकी तैयारियां जारी हैं।
विज्ञापन
मां तुझे प्रणाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला मां तुझे प्रणाम के तहत जश्न-ए-आजादी का एतिहासिक महाआयोजन 15 अगस्त को दस बजे होगा। इस मौके पर एक साथ, एक समय पर शहर के 35 चौराहों पर राष्ट्रगान होगा। सामाजिक व राजनीतिक सहयोगियों में आयोजन को लेकर उत्साह है। लोगों से अपील है कि वह जहां जिस चौराहे पर हों, उस समय रुककर राष्ट्रगान में शामिल हों।

विज्ञापन


अमर उजाला द्वारा 15 अगस्त पर प्रतिवर्ष जश्न-ए-आजादी के लिए मां तुझे प्रणाम का आयोजन किया जाता है, जिसमें शहरवासी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इसी क्रम में 10 अगस्त को मशाल यात्रा और 12 अगस्त को शहर के सेंटर प्वाइंट चौराहे पर अतुल पंडित रॉक बैंड द्वारा देशभक्ति के गीत गाए गए। दोनों आयोजनों की सफलता के बाद अब तीसरे आयोजन के लिए लोग खुद जुड़ रहे हैं। 15 अगस्त को मुख्य 35 चौराहों पर एक साथ राष्ट्रगान इसी शृंखला का तीसरा मुख्य आयोजन है। जिसकी तैयारियां जारी हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

इन चौराहों पर 15 अगस्त को राष्ट्रगान

- क्वार्सी चौराहा- विजय तोमर पूर्व पार्षद। 
- क्वार्सी चुंगी-गौरव गोदानी, पंचम लोधी व्यापारी 
- किशनपुर तिराहा-सारथी आपका साथी
- गांधी आई तिराहा-अमित गोस्वामी भाजयुमो नेता
- सेंटर प्वाइंट चौराहा-सेंटर प्वाइंट व्यापार मंडल
- मैरिस रोड चौराहा-लॉक्स एंड हार्डवेयर निर्माता एसोसिएशन
- केला नगर चौराहा-सलमान शाहिद बसपा नेता
- दोदपुर चौराहा-आगा यूनुस कांग्रेस नेता
- एएमयू सर्किल-माजिन जैदी पूर्व छात्र नेता एएमयू
- घंटाघर चौराहा-डॉ. निशित शर्मा पूर्व छात्र नेता एएमयू
- कर्पूरी ठाकुर तिराहा-प्रतीक चौहान भाजयुमो नेता
- तस्वीर महल चौराहा-ज्ञानेंद्र मिश्रा सामाजिक कार्यकर्ता
- एटा चुंगी चौराहा-अलिख भारतीय क्षत्रिय महासभा
- अचल ताल चौराहा-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद
- दुबे पड़ाव चौराहा-अजयराज गुप्ता लिथो व्यापारी नेता
- गांधी पार्क चौराहा-अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा
- माल गोदाम-अरविंद गुप्ता गोलू स्थानीय व्यापारी
- रसलगंज चौराहा-राजेश वार्ष्णेय व्यापारी
- होली चौक-विनोद पांडे सामाजिक कार्यकर्ता
- सरसौल चौराहा-प्रमेन्द्र पाल सिंह गुड्डू भाजयुमो नेता
- खेरेश्वर चौराहा-शीलू ठाकुर प्रधान लोधा 
- देहली गेट चौराहा-शकुंतला भारती पूर्व महापौर
- सराफा तिराहा -सुमित शिब्बो व्यापारी
- अब्दुल करीम चौराहा-विशाल देशभक्त-हर्षद हिंदू भाजयुमो नेता
- मीरूमल चौराहा-मनीष अग्रवाल बूल भाजपा पार्षद
- बाराद्वारी चौराहा-जय गोपाल वीआईपी व्यापारी नेता
- फूल चौराहा-राहुल स्क्रैप व्यापारी नेता
- मदार गेट-रामअवतार शर्मा स्थानीय व्यापारी
- हाथरस अड्डा-हाथरस अड्डा व्यापार मंडल
- केपी इंटर कॉलेज-अखिल भारतीय कायस्थ महासभा
- खिरनी गेट-श्री दिंगबर जैन महासमिति
- सासनी गेट-शेखर सराफ मेमोरियल हॉस्पिटल
- जयगंज डाकखाना-तस्लीम मुख्तार सामाजिक कार्यकर्ता
- पीएसी रामघाट रोड-बल्देव चौधरी सीटू युवा नेता
- मसूदाबाद चौराहा-सीता शर्मा कांग्रेस नेत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें