फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नसीर भाई आएंगे, अदाकारी सिखाएंगे

Wed, 21 Oct 2015 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति जमीरउद्दीन शाह ने कहा कि फिल्म स्टार नसीरुद्दीन शाह छात्रों को अदाकारी की बारीकियां सिखाएंगे। मंगलवार को कुलपति एएमयू अंग्रेजी विभाग की रेले सोसाइटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इसमें सोसाइटी से जुड़े छात्रों ने मी कुल्पा नाटक का शानदार मंचन किया।
विज्ञापन


कलाकारों के अभिनय की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि दिल से भय निकालने के लिए स्टेज सबसे सशक्त माध्यम है। वह शेक्सपीयर के बहुत बड़े प्रशंसक रहे है और स्कूली जीवन में नाटक में भाग लिया था। उन्हाेंने कहा कि थिएटर से लीडरशिप का गुण पैदा होता है। सह कुलपति सैयद अहमद अली ने कहा कि अच्छे कलाकार हमेशा थिएटर से आगे आते है। नसीरुद्दीन शाह इसके उदाहरण हैं।

 नाटक में फराज, अरफा, आयशा, आयुष, ताबिदा, अबदुल, बासित, मुनीजा, मुईन अली, फहद अब्दुल्ला ने शानदार अभिनय कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इंडोनेशिया की छात्रा नूर माला एवं नूरलैलातुर रूफिया ने क्रांतिकारी कविता पेश की। कार्यक्रम का संचालन आमना जैदी एवं धन्यवाद ज्ञापित नबीहा खान ने किया। प्रो. सीमी हसन, डॉ. आयशा मुनीरा रशीद और डॉ. विभा शर्मा आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें