फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र : श्रद्धालुओं ने मां कात्यायनी स्वरूप का किया गुणगान

विज्ञापन
नौरंगाबाद नौदेवी मंदिर में पूजन करते श्रद्धालु। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
नवरात्रि के पांचवे दिन शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर सोमवार को श्रद्धालुओं ने मां कात्यायनी स्वरूप का गुणगान किया। सुबह से ही मंदिरों में जलाभिषेक, पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। शाम को भव्य शृंगार में देवी मां के विग्रहों के दर्शन कराए गए।
विज्ञापन

सुबह स्नान कर श्रद्धालुओं ने अपने घर में स्थापित देवी मां को शुद्ध किया। देवी मां के विग्रह को स्नान कराकर आकर्षक पोशाक पहनाई। शहर के विभिन्न देवी मंदिरों में सुबह से ही जलाभिषेक, पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लग गईं। नौरंगाबाद स्थित नौदेवी मंदिर, बस स्टैंड स्थित चामुंडा मंदिर, मसूदाबाद बस स्टैंड, हाथरस अड्डा और रामघाट रोड स्थित पथवारी मंदिर, एडीए मार्केट स्थित वैष्णो देवी मंदिर, सासनीगेट स्थित काली मंदिर, दौलता वाली माता मंदिर, कामख्या मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों में देर शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन करने के लिए पहुंचती रही। मंदिरों के पुजारियों और महंतों ने देवी दरबार को आकर्षक रूप से सजाया था। देवी के विग्रहों को नई पोशाक पहनाकर भव्य शृंगार भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें