फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: नुमाइश के नानखटाई दुकानदार की हत्या

विज्ञापन
देवेंद्र उर्फ सीटू का फाइल फोटो
विज्ञापन
महानगर के बन्ना देवी क्षेत्र में आईटीआई रोड पर सोमवार रात नानखटाई के दुकानदार की गोली मार कर हत्या कर दी गई। घटना के वक्त दुकान संचालक नुमाइश में दुकान बंद कर लौट रहा था। तभी बाइक सवार दो युवकों ने उसको गोली मार दी।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी सिटी सहित पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना के मूल में कारण स्पष्ट नहीं है, पुलिस इसको किसी रंजिश से जोड़ कर देख रही है। सभी पहलुओं पर जांच चल रही है।
मूल रूप से इटावा के थाना वैधपुरा थाना क्षेत्र के गांव जैतिया निवासी 26 वर्यीय देवेंद्र उर्फ सीटू अपने बड़े भाई दीपक और परिवार के साथ नान खटाई की दुकान मेलों में लगाने का काम करता है। अलीगढ़ नुमाइश में भी वह बीते 15 वर्ष से काम कर रहे हैं। यहां वह आईटीआई रोड पर किराए के मकान पर रह रहे हैं। रात करीब डेढ़ बजे नुमाइश से घर लौटते वक्त आईटीआई रोड पर घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

देवेंद्र के भाई और अन्य परिजन भी गोली लगने की सूचना पर मौके पर आ गए। सीओ द्वितीय पुनीत द्विवेदी को जांच कर रहे हैं। घटना को लेकर लूट की संभावना थी लूट मामला किसी न किसी कारण से उजागर दे रहे हैं। देवेंद्र के एक बेटा और बेटी है।
पुलिस सभी संबंधित लोगों से पूछताछ कर जांच कर रही है, देवेंद्र के परिजनों से उसके बारे में जानकारी ली जा रही है। देवेंद्र के एक बेटा और बेटी है। पत्नी और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें