फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ननकाना साहिब: पाकिस्तान के पीएम का पुतला फूंका, झंडा भी जलाया

विज्ञापन
इमरान खान का पुतला जलाते बजरंग दल कार्यकर्ता। - फोटो : Dig Vishal
विज्ञापन
पाकिस्तान में सिखों के प्रमुख धर्मस्थल ननकाना साहिब गुरुद्वारे का घेराव कर पथराव करने और वहां से सिखों को मारकर भगाने के एलान की घटना के बाद शनिवार को शहर में कई स्थानों पर पाकिस्तान के पुतले फूंके गए। विश्व हिंदू महासंघ की महानगर इकाई के नेतृत्व में शनिवार को सेंटर प्वाइंट पर पाकिस्तान का पुतला फूंककर रोष व्यक्त किया गया, जबकि बजरंग दल के महानगर संयोजक गौरव शर्मा के नेतृत्व में अचल ताल पर पाक प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला फूंका गया और पाकिस्तानी झंडे को जलाया गया।
विज्ञापन



महानगर अध्यक्ष संदीप कुशवाहा ने कहा कि वहां भीड़ में शामिल लोगों ने यह धमकी भी दी कि ननकाना साहिब का नाम बदलकर गुलाम ए मुस्तफा रख दिया जाएगा। सारे सिखों को यहां से मारकर भगा दिया जाएगा। यह सब इसलिए हुआ कि ननकाना साहिब गुरुद्वारे के ग्रंथी भगवान सिंह की बेटी जगबीर कौर का अपहरण कर धर्मपरिवर्तन कराया गया। यह सब करने वाले शख्स का नाम मोहम्मद अहसान है। विरोध में सिख समुदाय के लोग ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर इकट्ठा हुए तो अहसान के भाई ने बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों को इकट्ठा कर लिया।

सिखों के साथ मारपीट कर उन्हें गुरुद्वारे में ही बंधक बना लिया। संदीप कुशवाहा ने कहा कि पाकिस्तान में हिंदू और सिखों के साथ उत्पीड़न की हद हो चुकी है। सीएए द्वारा ऐसे ही प्रताड़ित हिंदुओं को भारत की नागरिकता दी जाएगी। इस अवसर पर राहुल पाठक, मोना कुमार, बंटी चौधरी, ललित कुशवाहा, नरेश बघेल, तरुण पंडित, अनुज भारद्वाज,  जितेंद्र कुमार, आलोक यादव, मोहन वाल्मीकि, अमित तोमर, मनीष राजपूत, नीरज पंडित, उमेश कुमार, लालाराम, रवि वार्ष्णेय, मनोज वाल्मीकि आदि लोग मौजूद रहे
विज्ञापन



वहीं, बजरंग दल के महानगर संयोजक गौरव शर्मा के नेतृत्व में अचल ताल पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला दहन किया गया और पाकिस्तानी झंडे को भी जलाया गया। साथ ही जिलाधिकारी को ज्ञापन भी प्रेषित किया गया। विहिप महानगर के कार्यकारी अध्यक्ष शेखर शर्मा ने कहा कि पाकिस्तान में दिन प्रतिदिन अल्पसंख्यक हिंदुओं और सिखों पर हो रहे कायराना हमले पाकिस्तान की इस छोटी सोच को दर्शाते हैं।

संयोजक गौरव शर्मा ने कहा कि भारत के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मांग करते हैं कि इस मामले को संयुक्त राष्ट्र संघ में उठाएं। यदि जरूरत पड़ी तो एक प्रतिनिधि मंडल सीधे प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से मिलने भी जाएगा। इस अवसर पर महानगर मंत्री इंद्रपाल सिंह, महानगर उपाध्यक्ष मयंक कुमार, सह मंत्री रितेश वर्मा, महानगर संयोजक बजरंग दल सुभ्रांत वार्ष्णेय, सरदार दीप सिंह, सत्संग प्रमुख अमित भारद्वाज, सरदार हरमीत सिंह, विशाल देशभक्त, सरदार अमन सिंह, विपिन सिंह, गो रक्षा प्रमुख गुलशन ठाकुर, जीशान सिंह, संजय भिलवाड़ा आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें