फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पानी के बाद अब नंदी ने पिया दूध, मूर्ति के तरल पदार्थ पीने के पीछे का सच है यह

Thu, 06 Jul 2023 11:43 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

शहर के कुंवर नगर कॉलोनी में स्थित एक मंदिर का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि रात्रि में मंदिर के अंदर कुछ श्रद्धालु शिव परिवार के नंदी की मूर्ति को चम्मच, कटोरी से दूध पिला रहे हैं। चर्चा है कि नंदी दूध पी रहे हैं।  
विज्ञापन
नंदी को दूध पिलाते श्रद्धालु - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में छह दिन पहले मंदिर में नंदी के पानी पीने का मामला सामने आया था, जिसमें नंदी के पानी पीते हुए के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। आज शहर की कुंवर नगर कॉलोनी के मंदिर का वीडियो और सामने आया है, जिसमें नंदी को दूध पीने का जिक्र किया गया है।

विज्ञापन


शहर के कुंवर नगर कॉलोनी में स्थित एक मंदिर का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि रात्रि में मंदिर के अंदर कुछ श्रद्धालु शिव परिवार के नंदी की मूर्ति को चम्मच, कटोरी से दूध पिला रहे हैं। चर्चा है कि नंदी दूध पी रहे हैं।  

विज्ञापन


विगत 30 जून को शहर की सरोज नगर कॉलोनी के लक्ष्मी मंदिर में शाम के समय नंदी के पानी पीने का मामला चर्चा में आया था। जिसके वीडियो में नंदी के पानी पीने की बात सामने आई थी। साथ ही अन्य जगहों पर नंदी के जल पीने की चर्चाचाएं तैरने लगीं थीं। 
विज्ञापन


क्या सच में पानी, दूध पीती है मूर्ति
हर साल सोशल मीडिया पर नंदी बाबा के पानी, दूध, गन्ने का रस पीने के मामले सामने आते हैं। जिसे भक्त भगवान का चमत्कार करार दे देते हैं।  जब ऐसे चमत्कार के वीडियो जनता देखती है, तो उनके मन में यह सबाल उठने लगता है कि क्या वास्तव में कोई प्रतीमा पानी, दूध, गन्ने का रस आदि तरल पदार्थ पी सकती है। पर वास्तविकता कुछ अलग ही है। यह वैज्ञानिक तथ्य है कि पत्थरों में वैक्यूम पोर्च उत्पन्न हो जाते हैं, जिस कारण पत्थर पानी को सोखने लगते हैं या फिर अगर आप पानी को पत्थर से सिर्फ छुलाने मात्र से ही पानी अपने आप पत्थर में जाने लगता है यानी पत्थर पानी अपने अंदर सोखने लगता है। इसे ऐसा लगता है कि जैसे कोई पानी, दूध आदि पी रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें