फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: भजन गायक नंद किशोर नंदू भैया जब गाए खाटू श्याम के भजन, भक्त भाव विभोर झूमने लगे

Tue, 25 Mar 2025 01:37 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ में श्री खाटू श्याम जी सेवा समिति ने दो दिवसीय फाल्गुन महोत्सव का आयोजन किया। पहले दिन निशान यात्रा निकाली गई। दूसरे दिन खाटू भजन संध्या हुई। भजन संध्या में भजन गायक व बाबा के भक्त नंद किशोर नंदू भैया के सुर ऐसे सजे कि भक्त देर रात तक मंत्रमुग्ध होकर भक्ति गंगा में डुबकी लगाते रहे।
विज्ञापन
भजन संध्या में नंद किशोर नंदू भैया - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पलकें ही पलकें बिछाएंगे, जिस दिन श्याम प्रेमी घर आएंगे..., भर दे श्याम झोली भर दे...., सांवरी सूरत पे मोहन दिल दीवाना हो गया.... जैसे भजनों पर 24 मार्च को श्याम प्रेमी झूम उठे। भजन संध्या में भजन गायक व बाबा के भक्त नंद किशोर नंदू भैया के सुर ऐसे सजे कि भक्त देर रात तक मंत्रमुग्ध होकर भक्ति गंगा में डुबकी लगाते रहे। बाबा के जयकारों से पूरा पंडाल गूंजता रहा।

विज्ञापन


श्री खाटू श्याम जी सेवा समिति की ओर से दो दिवसीय फाल्गुन महोत्सव के तहत 24 मार्च को तालानगरी स्थित एक वैंक्वेट हाॅल में खाटू भजन संध्या का आयोजन किया गया। थाईलैंड और आस्ट्रेलिया से मंगाए गए फूलों से बाबा का शृंगार अध्यक्ष विशाल गर्ग ने किया। मुख्य अतिथि के तौर पर एमएलसी चौ. ऋषिपाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, एमएलसी डॉ. मानवेंद्र सिंह, पूर्व विधायक विवेक बंसल व संस्था अध्यक्ष विशाल शर्मा ने बाबा की आरती की।
विज्ञापन


शुरूआत गणेश वंदना से हुई। युवा भजन गायक अनुराग मित्तल ने कलयुग का वह अवतारी, करे घोड़े की सवारी गाकर, सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद मंच पर पहुंच भजन गायक नंद किशोर नंदू भैया ने बाबा का वंदन कर एक से बढ़कर एक मनमोहक भजन प्रस्तुत किए। भजनों का दौर देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन


कार्यक्रम में विशाल गर्ग, कोषाध्यक्ष संदीप गर्ग, डॉ. अभिनव मित्तल ने भी भजन गाए। कार्यक्रम में शहर भर से बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस मौके पर यतेंद्र गुप्ता, अंकित गुप्ता, हर्ष कुमार, कमल गुप्ता, दुर्गेश अग्रवाल, डीके अग्रवाल, पुष्पेंद्र शर्मा, विशाल मित्तल, राजीव गुप्ता विकी, हर्ष वर्धन गुप्ता आदि अनेक लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें