फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दौड़ में नैना व शैलू तथा लंबी कूद में करण बने विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम शहरी मदनगढ़ी में रामदयाल सरपंच की स्मृति में 59 वीं लगसमा खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को किया गया। रालोद के जिलाध्यक्ष चौधरी कालीचरन सिंह द्वारा फीता काटकर शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

ऊंची कूद बालक वर्ग में अश्विनी कुमार मुरवार प्रथम, करण कुमार पाल खेड़ा द्वितीय, प्रतीक चौधरी नावली तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में करण कुमार पलखेड़ा प्रथम, सुधीर शर्मा आगरा द्वितीय, कृष्ण पलखेड़ा तृतीय स्थान पर रहे। 03 किलोमीटर दौड़ में नैना हाथरस व शैलू तलसेरा संयुक्त रूप से प्रथम, रामकुमार अलीगढ़ दूसरे स्थान पर रहे।
बालिका वर्ग 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में हेमा चौधरी पायंदापुर प्रथम, ममता कुमारी दोकोली द्वितीय, चंचल चौधरी शहरी मदनगढ़ी तृतीय स्थान पर रहीं। निर्णायक मंडल में देवीराम शर्मा, विवेक कुमार, जीतू चौधरी, भूपेंद्र कुमार व अजीत रावत शामिल रहे। इस मौके पर जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष शमसाद निसार आजमी आदि मौजूद रहे। आयोजक सुधीर चौधरी ने सभी अतिथियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें