फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम ने बकायेदार की दुकान पर ताला ठोंका

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम ने बड़े बकाएदारों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाते हुए बृहस्पतिवार को कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये जुर्माना ठोक डाला। इससे पहले बुधवार देर रात तक समीक्षा बैठक चली थी, जिसमेें सभी कर निर्धारण अधिकारियों और जोनल अधिकारियों को राजस्व वसूली के लिए सख्त रुख अपनाने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन

कर निर्धारण अधिकारी आरपी सिंह और क्षेत्रीय जोनल अधिकारी अजीत कुमार राय ने बृहस्पतिवार को दोदपुर में बड़े बकायेदार एसएम नकवी पर 5 लाख 64 हजार रुपये बकाया होने पर इनकी दुकान पर नगर निगम का ताला ठोकते हुए नोटिस चस्पा कर दिया। नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने बताया कि बड़े बकाएदारों पर प्रतिदिन कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई इस कार्रवाई में रुकावट डालने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। जोन 1 के जोनल अधिकारी अजीत राय ने कहा उनके जोन के बड़े बकायेदारों की सूची तैयार कर ली गई है और रोजाना सुबह तालाबंदी की जाएगी। तालाबंदी से पहले बड़े बकायेदारों को बकाया जमा करने के लिए सूचना दी गई है। कार्रवाई में राजस्व निरीक्षक आलोक वर्मा, प्रवीण सिंह टीसी, विनोद, रंजीत मौजूद थे। सहायक नगर आयुक्त राज बहादुर सिंह ने कहा प्रतिदिन बड़े बकायेदारों पर तालाबंदी और नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई सभी जोनों में की जाएगी। ऐसे बकायेदारों से अपील है कि अभिलंब नगर निगम में आकर अपना टैक्स जमा करा दें।
कर निरीक्षकों में गुटबंदी
नगर निगम में कर निरीक्षकों के दो अलग-अलग गुटों के चलते राजस्व का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। इसको लेकर भी नगर निगम के बड़े अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों पर सख्ती की है। साथ ही कार्यप्रणाली को लेकर भी एतराज जताया है। इसमें लक्ष्य के अनुरूप वसूली नहीं होने पर पेच कसे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें