फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम के पानी से निकल रहे कीड़े

विज्ञापन
कीड़े युक्त पानी दिखाता हुआ अशोक नगर निवासी युवक। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
नगर निगम की सप्लाई के पानी से कीड़े निकलने से सारसौल में खलबली मच गई है। शिकायत के बाद नगर आयुक्त ने महाप्रबंधक जल को निरीक्षण के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन

कोरोना वासरस को लेकर लोग दहशत में है। इसी बीच सारसौल में नगर निगम द्वारा सप्लाई किए जाने वाले पानी में कीड़े निकलने से खलबली मच गई है। सारसौल निवासी निवासी गोविंद का कहना है कि आज नगर निगम के पानी से कीड़े निकले हैं। 20 से लेकर 50 घरों के लोगों के साथ ऐसा हुआ है। उन्होंने इसकी शिकायत नगर निगम से की है। नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने बताया कि महाप्रबंधक जल को निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है। वैसे नगर निगम द्वारा नियमित रूप से क्लोरिनेशन एवं टेस्टिंग का कार्य होता है।
अशोकनगर का भी बुरा हाल
कोरोना वायरस और लॉकडाउन की हालत में अशोकनगर के लोग दूषित पानी पीने के लिए मजबूर हैं ।वहां पर कुछ दिनों से कीड़े युक्त पानी आ रहा है। इसको लेकर वहां के नागरिकों में आक्रोश है। कॉलोनी वासियों ने कहा कि इस मामले में कई बार नगर निगम में शिकायत दर्ज करा दी गई है, लेकिन समाधान अभी तक नहीं हुआ है। इसके अलावा क्षेत्र में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं, लेकिन वहां पर कूड़ा उठाने के इंतजाम नहीं किए जा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें