फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: विदेश से लौटा व्यक्ति कलक्ट्रेट की बैठक में शामिल हुआ, खलबली

Fri, 27 Mar 2020 07:33 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

कोरोना के मामले देश में बढ़ते ही जा रहे हैं, इसी बीच एक खबर ने प्रशासन में हड़कंप मच गया। कजाकिस्तान से लौटा एक व्यक्ति दो दिन पहले कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में पहुंच गया। जानकारी के बाद अधिकारियों में खलबली मच गई है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ नायब तहसीलदार ने घर जाकर बैठक में पहुंचे व्यक्ति का थर्मल स्क्रीनिंग कराई।शुक्र है कि अभी तक सब कुछ ठीक है। अधिकारियों ने घर से लौटे दोनों परिवारों को होम आइसोलेशन में रहने की चेतावनी दी है।

रामघाट रोड मीनाक्षी पुल के समीप रहने वाले दो परिवार घूमने के लिए कजाकिस्तान गए थे। सभी 15 मार्च को लौटे हैं। विदेश से लौटने वालों की संख्या 10 से अधिक है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पहले भी दोनों परिवारों के घर पर गए थे और होम आइसोलेशन का निर्देश देकर आए थे।
विज्ञापन


एक परिवार का मुखिया पेशे से कैटरर है। दो दिन पहले कलक्ट्रेट में कैटरर की बैठक बुलाई गई थी। कजाकिस्तान से लौटा व्यक्ति बैठक में पहुंच गया। आज जब इसकी जानकारी हुई तो अधिकारियों के बीच खलबली मच गई।

नायब तहसीलदार मनीष, जिला संक्रमण रोग अधिकारी डॉ. एससी गुप्ता, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ आदि पूरी टीम के साथ पहुंच गए। कैटरर की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। अधिकारियों ने नाराजगी जताई कि होम आइसोलेशन के निर्देश के बावजूद घर से कैसे निकलें।

यह भी सूचना मिली कि परिवार के लोग मंदिर एवं अन्य स्थानों पर जा रहे हैं। अधिकारियों ने इसके लिए जमकर फटकार लगाई। चेतावनी दी कि निर्देश का पालन नहीं किया गया तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें