फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिथीन रखने पर चार लोगों पर एक लाख जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम ने पालिथीन बेचने और भंडारण करने वालों पर बड़ी कार्यवाही करते हुए जुर्माना ठोका है। सोमवार को जोनल अधिकारी सभापति यादव केे नेतृत्व में स्वच्छता निरीक्षक डॉ. अहमद हसन, ऋषिपाल यादव की टीम ने धनीपुर मंडी में औचक छापेमारी की। इसमें 2 कुंतल पालिथीन जब्त की गई और चार लोगों से एक लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। मौके पर अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय कुलदीप सिंह पहुंचे और उनकी मौजूदगी में दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई।
विज्ञापन

एसीएम द्वितीय ने धनीपुर मंडी के अंदर दुकानदारों को सचेत करते हुये हिदायत दी कि पालिथीन का प्रयोग करते हुये पाये जाने पर नगर निगम व जिला प्रशासन किसी भी समय औचक कार्यवाही करेगा। नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने कहा पालिथीन बेचते पाए जाने पर जुर्माना और वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इसके प्रयोग से नाले नाली चोक हो जाते हैं और ड्रेनेज में परेशानी होती है। जानवर उसे खाकर बीमार हो जाते और मर जाते है। हमारा पर्यावरण संतुलन बिगड़ता है इसलिये पालिथीन का बहिष्कार करें और स्वास्थ्य व स्वच्छता के हित में कपड़े के थैले लेकर बाजार में जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें