फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: आप महानगर अध्यक्ष से नदीम पदमुक्त, कार्यक्रम में शामिल न होने का आरोप

Sun, 22 Oct 2023 08:17 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

जिला प्रभारी सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि सांसद संजय सिंह की रिहाई की मांग को लेकर जिलेभर में प्रदर्शन हो रहे हैं। 21 अक्तूबर को भी जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन हुआ, लेकिन न तो महानगर अध्यक्ष नदीम अंजुम और न ही महानगर कार्यकारिणी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल हुए। इसलिए उन्हें तत्काल प्रभाव से महानगर के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी से मुक्त किया गया है। 
विज्ञापन
नदीम अंजुम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के जिला प्रभारी सूर्य प्रताप शाही ने महानगर अध्यक्ष नदीम अंजुम को पदमुक्त कर दिया है। उन पर कार्यक्रम में शामिल न होने का आरोप लगा है, जबकि नदीम अंजुम ने आरोप को गलत बताया और कहा  पूर्व महापौर प्रत्याशी राजकुमार लोधी को अध्यक्ष बनाना चाहते हैं, इसलिए उन्हें पदमुक्त किया गया है।
विज्ञापन

जिला प्रभारी सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि सांसद संजय सिंह की रिहाई की मांग को लेकर जिलेभर में प्रदर्शन हो रहे हैं। 21 अक्तूबर को भी जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन हुआ, लेकिन न तो महानगर अध्यक्ष नदीम अंजुम और न ही महानगर कार्यकारिणी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल हुए। इसलिए उन्हें तत्काल प्रभाव से महानगर के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी से मुक्त किया गया है। 

इस बारे में नदीम अंजुम ने कहा कि वह 15 अक्तूबर 2015 को पार्टी से जुड़े और महानगर अध्यक्ष बने। पार्टी की ओर से आयोजित सारे कार्यक्रम में गया हूं। शनिवार को वह नहीं गए थे, लेकिन महानगर कार्यकारिणी के लोग शामिल थे। स्वयं के धरना-प्रदर्शन में शामिल न होने की जानकारी जिलाध्यक्ष को दी थी। पूर्व महापौर प्रत्याशी राजकुमार लोधी को अध्यक्ष बनाना चाहते हैं, इसलिए उन्हें पदमुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें