फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनाः शहर में गूंजी अजान की सदाएं, खुदा से मांगी लोगों की सलामती

विज्ञापन
शाहजमाल पुरानी ईदगाह पर कोरोना वायरस से सलामती की दुआ करते लोग। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
मंगलवार की देर रात घरों की छतों से अजान की सदाएं गूंजने लगीं। कोरोना वायरस के संक्रमण से निजात पाने के लिए मंगलवार रात 10 बजे एक साथ ऊपरकोट, चंदन शहीद रोड, सराय सुल्तानी, जय गंज डाक खाना, जमालपुर, काला महल, पठान मोहल्ला, भुजपुरा, सिविल लाइंस, दोदपुर, फिरदौस नगर आदि मुस्लिम इलाकों के हर घर की छत से अजान की सदाएं गूंजने लगीं।
विज्ञापन

बुजुर्गों ने बताया कि जब देश में या कहीं भी कोई प्राकृतिक आफत आती है तो इसके निजात के लिए अजान दी जाती है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी कई मर्तबा अजाने दी जा चुकी हैं, जिससे अच्छे नतीजे भी सामने आएंगे। एक साथ अजान होने से मुस्लिम इलाकों में लोगों ने अल्लाह से महामारी से बचाव के लिए दुआ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें