फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम समाज का गुस्सा फूटा

Sat, 19 Dec 2015 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। पैगंबर ए इस्लाम मोहम्मद साहब के संबंध में टिप्पणी किए जाने के विरोध में शहर मुफ्ती मोहम्मद खालिद हमीद के आह्वान पर हजारों लोगों ने ऊपरकोट की जामा मस्जिद पर पहुंच कर जबरदस्त विरोध जताया।
विज्ञापन


 यहां हजारों की भीड़ देख कर पुलिस भी टेंशन में आ गई। जुमे की नमाज के बाद हजारों मुसलमानों ने एक साथ विरोध करते हुए पैदल मार्च किया। अलग-अलग मोहल्लों से आए लोग बैनर पोस्टर लिए थे। शहर मुफ्ती उनकी अगुवाई कर रहे थे।

हिंदू महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश तिवारी के खिलाफ जम कर नारेबाजी हुई। उन्हें फांसी देने की मांग उठी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेेट हिमांशु गौतम को सौंपा गया।
विज्ञापन


यहां से ही सैकड़ों लोग जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंचे जहां कमलेश तिवारी का पुतला फूंका गया। अलीगढ़ की अलग अलग तहसीलों से भी यहां पर लोग प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शन दो तीन घंटे तक चला इसके समाप्त होने तक पुलिस की सांसे अटकी रहीं।

जुमे की नमाज के बाद जामा मसजिद की सीढ़ियों से शहर मुफ्ती मो. खालिद हमीद ने मौजूद लोगों को खिताब किया। उन्होंने कहा कि कमलेश तिवारी के बयान से मुसलमानों के दिल को ठेस पहुंची है।

कमलेश तिवारी की पृष्ठभूमि भी सही नहीं है। यह आठ बार जेल जा चुके हैं। समाज सेवी गुलजार अहमद ने कहा कि कोई भी मुसलमान अपने नबी की शान में गुस्ताखी बर्दाश्त नहीं करेगा।

शहर मुफ्ती ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि कमलेश तिवारी को सख्त से सख्त सजा दी जाए। साथ ही साध्वी प्राची ने भी कमलेश तिवारी के बयान को सही बताते हुए मुसलमानों का दिल दुखाया है।

दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस मौके पर नियाजुद्दीन शमशाद अहमद, आलमगीर, सलीम अंसारी, मुईन कुरैशी, काफिल अहमद, काफिल कुरैशी, शोएब अंसारी आदि मौजूद थे।

परचम पार्टी ऑफ इंडिया के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। कलक्ट्रेट पर हुए प्रदर्शन के दौरान सीओ तृतीय राजीव कुमार सिंह, थाना सिविल लाइन प्रभारी सूर्यकांत द्विवेदी, थाना बन्ना देवी के प्रभारी अनुज कुमार और थाना क्वार्सी के प्रभारी विनोद कुमार मौजूद थे।

इसी दौरान जमालपुर ईदगाह से एक जुलूस जिला मुख्यालय पहुंचा। जिसमें शामिल मुस्लिम महासभा के जिलाध्यक्ष सैयद नाजिम अली ने कहा कि अखिल भारतीय हिंदू महासभा के कार्यकारिणी अध्यक्ष कमलेश तिवारी ने पैगंबर की  शान में गुस्ताखी की है। कमलेश तिवारी के बयान से पूरी मुस्लिम कौम को बहुत ठेस पहुंची है।

उसे फांसी की सजा दी जाए।
यहां पर जिलाध्यक्ष सैयद नाजिम अली सद्दम हुसैन, आजम खान, प्रदेश सचिव चाहत अली, फैयाज खान, अहमद कुंवर, आमिर खान, जाकिर खान, साज मोहम्मद, फैजू भाई, रिजवान घोषी, रियाज मोहम्मद, चमन खां, फरमान खान, शान मोहम्मद, अकील भाई, भूरा खान, उम्मेद खान, इंदाल खान, नदीम, राशिद खान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें