फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो बनाकर पत्नी को बेवफा बताया और लगा ली फांसी, कुछ माह पहले ही हुआ था युवक का निकाह

Mon, 15 Mar 2021 11:27 AM IST
योगेश जोशी अमर उजाला नेटवर्क, खैर (अलीगढ़)

सार

शीतगृह में काम करने आए कठुआ (जम्मू कश्मीर) का युवक फांसी पर झूला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले से खैर के टैटीगांव रोड स्थित एक शीतगृह में काम करने आया 22 वर्षीय युवक ने रविवार की शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले युवक ने अपने मोबाइल पर एक वीडियो बनाया है जिसमें उसने पत्नी पर बेवफाई का आरोप लगाते हुए आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है। 

विज्ञापन


सूचना पर इंस्पेक्टर व सीओ मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल की। मृतक के परिवार वालों को सूचना देने के साथ ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले के पेंजल वटवार निवासी मुश्ताक पुत्र शरीफ करीब एक माह पहले अन्य मजदूरों के साथ खैर के टैटीगांव रोड स्थित मां वैष्णो शीतगृह में काम करने आया था। रविवार की शाम करीब छह बजे अपना काम समाप्त करने के बाद अकेले ही शीतगृह के पीछे स्थित खेत में चला गया। वहां एक पेड़ से रस्सी के फंदा बनाकर फांसी पर झूल गया।
विज्ञापन


आत्महत्या करने से पहले उसने अपने मोबाइल पर एक वीडियो भी बनाया। वीडियो में उसने आत्महत्या की वजह पत्नी द्वारा धोखा दिया जाना बताया है। कुछ माह पहले ही उसका निकाह हुआ था। एएसपी विकास कुमार ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें