युवती की उम्र 22 वर्ष के लगभग प्रतीत होती है। उसके गले में काले रंग के दुपट्टे का फंदा लगा था, जिसके कारण जीभ बाहर निकली हुई थी। प्रारंभिक जांच में पुलिस मान रही है कि गला दबाकर हत्या की गई है। युवती ने काले रंग की कमीज और काले रंग का प्लाजो पहना था। दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है। हरदुआगंज थाना प्रभारी मनोज शर्मा का कहना है कि रजबहा में पानी कम था, जिसके कारण शव बह नहीं सका। आशंका है कि युवती की कहीं और हत्या की गई और बाद में शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से उसे बहाने की योजना थी। हो सकता कि किसी डर से हत्यारों को आगे जाने का मौका नहीं मिला, जिसके कारण वह यहां शव को फेंककर भाग गए। शव 7-8 घंटे पुराना प्रतीत हो रहा है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। अन्य वैधानिक कार्यवाही जारी हैं।-सर्जना सिंह, क्षेत्राधिकारी अतरौली
अलीगढ़ के क्वार्सी बाईपास स्थित कमिश्नरी के पास 4 मई रात एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। राहगीरों ने शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से जांच शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी है।
4 मई की रात्रि करीब 12 बजे कमिश्नरी के पास फुटपाथ पर राहगीरों ने एक युवक को खून से लथपथ देखा। पुलिस ने आनन फानन उसे दीनदयाल अस्पताल पहुंचाया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया। उसके सीने व शरीर के अन्य हिस्सों पर चाकू के कई वार किए गए थे। सोमवार दोपहर तक शव की पहचान न होने पर पोस्टमार्टम केंद्र में रखवा दिया गया है। सीओ तृतीय अभय पांडेय के अनुसार युवक की उम्र करीब 28 साल है। चाकू प्रहार कर उसकी हत्या की गई है। सीने पर तीन-चार चाकू के निशान हैं। सीसीटीवी में वह अकेले आता दिख रहा है। हमले के साक्ष्य अभी नहीं मिले हैं। जांच की जा रही है। शव पर नीले रंग की जींस व काली टी-शर्ट है।