फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: शिक्षा मंत्री, सांसद के वार्ड में पानी को तरस रहे 10 हजार लोग, 45 में से 35 हैंडपंप खराब

Tue, 06 May 2025 01:00 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के वार्ड 49 में पूर्व सीएम, वर्तमान शिक्षा मंत्री, सांसद, एमएलसी, विपक्षी पार्टी नेता रहते हैं, पर यहां की जनता पानी के लिए परेशान है। लोग दूसरों के घरों या पास के मोहल्ले से पानी लाकर अपना काम चला रहे हैं।
विज्ञापन
बेगपुर में खराब नलकूप - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, सांसद सतीश गौतम और बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के वार्ड में भी 10000 लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। इस वीवीआईपी वार्ड में लगे 45 में से 35 हैंडपंप खराब पड़े हैं। लोग दूसरों के घरों या पास के मोहल्ले से पानी लाकर अपना काम करते हैं।

विज्ञापन


वार्ड संख्या 49 बेगपुर में दुर्गाबाड़ी, रत्नेशपुरम, विक्रम कॉलोनी, विद्यानगर, प्रगति विहार, जापान हाउस, रामनगर, गुलजारनगर, महावीर पार्क, मेढ़ू कंपाउंड, जनकपुरी, बैंक कॉलोनी, सोंगरा हाउस, चंदनियां आदि मोहल्ले शामिल है। इसकी आबादी करीब 35000 है। इनमें बेगपुर, दुर्गाबाड़ी, नवादा, चंदनियां, इस्लामबाद, जापान हाउस में जलापूर्ति में परेशानी आ रही है। जनकपुरी में लगी पानी की टंकी का नलकूप पांच-छह बार खराब हो चुका है। जिसे सही कराया जा चुका है। कई बार इसको लेकर शिकायत भी की जा चुकी है। विक्रम कॉलोनी का नलकूप भी लोगों की प्यास नहीं बुझा पा रहा है। लीकेज की समस्या से पूरा वार्ड परेशान हैं।

चंदनियां में जलापूर्ति को लेकर आए दिन लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। मोहल्ले में लगा हैंडपंप भी खराब पड़ा है। पाइप लाइन लीकेज से आए दिन पानी सड़कों पर पसरता है। मोन

विज्ञापन

विक्रम कॉलोनी में भी पानी की समस्या रहती है। पार्क के पास लगे नलकूप में हर सप्ताह तकनीकी खराबी आती है। जिससे पानी की आपूर्ति में दिक्कत आती है। - नीरज
जनकपुरी में पाइप लाइन लीकेज के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। लीकेज के कारण घरों में गंदा पानी पहुंचता है। - शुभम गुप्ता
जनकपुरी और विक्रम कॉलोनी के नलकूप में कोई न कोई दिक्कत आती रहती है। पांच-छह बार नलकूप का मोटर खराब हो चुका है। मगर इसे नया लगाने की जहमत जलकल नहीं उठा रहा है। 35 हैंडपंप खराब पड़े हैं। - पुष्पेंद्र जादौन, पार्षद
बेगपुर में नलकूप में आ रही परेशानियों को दूर किया जाएगा। यही नहीं जो भी हैंडपंप खराब पड़े हैं, उसे भी सही कराया जाएगा। - पुष्पेंद्र कुमार, एई, जलकल

विज्ञापन

यहां रह रहे नेता

बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह, सांसद सतीश गौतम, पूर्व सांसद राजवीर सिंह राजू भैया, एमएमसी तारिक मंसूर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मधुकर शर्मा, वरिष्ठ बसपा नेता रजिया खां, पूर्व विधायक विवेक बंसल, पूर्व मेयर सावित्री वार्ष्णेय, भाजपा नेता राकेश साईं।

हालत
-वार्ड की मुख्य सड़क मैरिस रोड और दुर्गाबाड़ी आदि क्षेत्रों में जलभराव।
-बारिश से कई-कई दिनों तक कीचड़ रहता है।
-पहले से कुछ मोहल्लों में बिछाई गई पाइप लाइन जगह-जगह क्षतिग्रस्त।
-नलकूप हर माह फुंक जाता है। जिसे सही कराने में कई दिन लग जाते हैं।
-35 हैंडपंप खराब।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें