फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: किसान की मौत पर हत्या का मुकदमा, जांच शुरू

Mon, 18 Mar 2024 02:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

किसान का शव उनके खेत पर पड़ा मिला था। घटना वाले दिन शाम के समय वह गांव के ही दो लोगों के साथ खेत पर आलू भरवाने गए थे। देर रात तक न लौटने पर साथ गए दोनों लोगों से परिवार वालों ने पता किया, तो उन्होंने खेत पर ही होने की बात कही थी। परिवार वाले खेत पर पहुंचे तो वहां किसान का शव पड़ा मिला था।
विज्ञापन
एफआईआर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडौस के गांव गंगेई में 14 मार्च की रात 55 वर्षीय किसान धर्मवीर सिंह पुत्र गिरिराज सिंह की मौत के मामले में कुछ लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई है। मृतक के पुत्र ने रंजिशन हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


धर्मवीर सिंह का शव उनके खेत पर पड़ा मिला था। घटना वाले दिन शाम के समय वह गांव के ही दो लोगों के साथ खेत पर आलू भरवाने गए थे। देर रात तक न लौटने पर साथ गए दोनों लोगों से परिवार वालों ने पता किया, तो उन्होंने खेत पर ही होने की बात कही थी। परिवार वाले खेत पर पहुंचे तो वहां धर्मवीर सिंह का शव पड़ा मिला था। मुंह और नाक से खून बह रहा था।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। शुक्रवार को गांव में अंतिम संस्कार करने के बाद मृतक के पुत्र सतेंद्र कुमार ने गांव के किशनपाल, इंदल और सचिन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल डीके सिसौदिया के अनुसार मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें