फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अज्ञात वाहन की बाइक से टक्कर, युवक की मौत

Mon, 18 Mar 2024 01:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

थाना क्षेत्र के नयावास नरेंद्रगढ़ी निवासी बबलू टाइल्स लगाने का काम करते थे। 17 मार्च को पिलखना कस्बे में काम करके बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जलाली कस्बा क्षेत्र के दीक्षित महाविद्यालय के पास पहुंचे तभी अज्ञात वाहन उन्हें टक्कर मारकर निकल गया। इससे मौके पर ही बबलू की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक बबलू - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

17 मार्च की रात करीब आठ बजे जलाली कस्बे के निकट मजदूरी कर घर लौट रहे युवक की बाइक को अज्ञात वाहन टक्कर मारकर निकल गया। इससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के नयावास नरेंद्रगढ़ी निवासी 28 वर्षीय बबलू पुत्र हरिश्चंद्र टाइल्स लगाने का काम करते थे। 17 मार्च को पिलखना कस्बे में काम करके बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जलाली कस्बा क्षेत्र के दीक्षित महाविद्यालय के पास पहुंचे तभी अज्ञात वाहन उन्हें टक्कर मारकर निकल गया। इससे मौके पर ही बबलू की मौत हो गई। कुछ देर बाद वहां से निकले राहगीरों ने सूचना दी तो थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने युवक के परिवार वालों को सूचना देकर शव मोर्चरी में भिजवा दिया। मृतक के परिवार में पत्नी, मां, भाई और दो बेटे हैं, जिनका रो रोकर बुरा हाल था। देर रात जिला पंचायत सदस्य वीरपाल दिवाकर ने मोर्चरी पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें