फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम विकसित करेगा पांच चिल्ड्रेन पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम शहर के पांच पार्कों को चिल्ड्रेन पार्क के रूप में विकसित करेगा। योजना के तहत इन पार्कों में क्रिकेट नेट, बास्केटबाल, ओपन जिम की व्यवस्था की जाएगी। पहले चरण में पांच पार्कों का चयन कर लिया गया है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त गौरांग राठी ने बताया पहले चरण में वार्ड नंबर 33 में शिवाजी पार्क प्रीमियम नगर, वार्ड नंबर 41 में सद्भावना पार्क विकास नगर एडीए कॉलोनी आगरा रोड, वार्ड नंबर 41 में आशीर्वाद पार्क बैंक कॉलोनी, वार्ड नंबर 41 कल्पना पार्क बैंक कॉलोनी पला रोड व वार्ड नंबर 41 में विकास नगर पार्क रेलवे कॉलोनी आगरा रोड के पार्क को चिल्ड्रेन पार्क के रूप में जल्द विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वर्ण जयंती नगर स्थित मंदिर वाला पार्क में झूला व खेलकूद के संसाधन लगा दिए गए हैं। वहीं, फिट इंडिया मूवमेंट के तहत नगर निगम के 22 पार्कों में ओपन जिम की स्थापना की गई थी। महानगर के आवास विकास कॉलोनी जेल रोड पार्क एक और दो, एडीए कॉलोनी लोहिया पार्क, एडीए कॉलोनी विवेकानंद पार्क, मानसरोवर कॉलोनी पीपल वाला पार्क, ज्ञान सरोवर कॉलोनी पार्क संख्या-4, आगरा रोड चित्रगुप्त पार्क और टीकाराम कॉलोनी महात्मा गांधी पार्क अमृत योजना के तहत विकसित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें