फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी भूमि पर बसी मलिन बस्तियों में विकास कार्य कराने में दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 की महापरीक्षा में रैंक हासिल करने के लिए नगर निगम मलिन बस्तियों में विशेष सफाई अभियान चला रहा है। निजी भूमि पर बसी बस्तियों में विकास कार्य कराने में नगर निगम को तकनीकी दिक्कत आ रही है। ऐसे में भूमि स्वामियों को नोटिस देने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

महानगर में करीब 22 मलिन बस्ती हैं। नगर निगम द्वारा इन बस्तियों में सफाई अभियान शुरू किया गया है। इसके साथ ही कोविड-19 से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। गैर सरकारी संगठनों से भी सहयोग लिया जा रहा है।
लोगों के बीच कूड़ेदान, मास्क, साबुन आदि का वितरण किया जा रहा है। सफाई के अतिरिक्त लाइट एवं शौचालय आदि का भी इंतजाम करने की योजना है। 22 में से करीब 12 मलिन बस्ती निजी भूमि पर हैं। सहायक नगर आयुक्त राजबहादुर सिंह का कहना है कि निजी भूमि पर स्थित मलिन बस्तियों में विकास कार्य कराने में तकनीकी दिक्कत है। कुछ मामले कोर्ट में हैं। ऐसे में भूमि स्वामियों को नोटिस देकर मलिन बस्तियों में जरूरी विकास कार्य कराने को कहा जाएगा। सार्वजनिक भूमि पर स्थित मलिन बस्तियों को दूसरी जगह ले जाने पर भी विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें