फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामे के बीच पांच मिनट में 444 करोड़ का बजट पास

विज्ञापन
कार्यकारिणी सदस्यों के साथ मेयर मोहम्मद फुरकान, नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में मेयर के बगल में डायस पर बैठने को लेकर हंगामा हो गया। उपसभापति व भाजपा नेता पुष्पेंद्र जादौन की इस हरकत से नाराज कार्यकारिणी सदस्यों की आपत्ति के बाद मेयर ने भी उनसे कुर्सी छोड़ने को कहा तो मामला बिगड़ गया। मेयर व उपसभापति के मध्य जमकर कहासुनी हुई। इससे नाराज मेयर एक बार तो कुर्सी छोड़कर उठ गए। बाद में उन्होंने पांच मिनट के अंदर 444.30 करोड़ रुपये का बजट पास करा दिया। मेयर मो. फुरकान ने कहा कि उपसभापति के एक साल के कार्यकाल का यह अंतिम दिन था। डायस पर केवल मेयर, नगर आयुक्त एवं नगर निगम के अधिकारियों के बैठने की परंपरा रही है। उप सभापति एवं अन्य लोग हमेशा सामने बैठते रहे हैं। यह परंपरा बदलनी नहीं चाहिए।
विज्ञापन

सोमवार सुबह 11.30 बजे जवाहर भवन में मेयर मो. फुरकान की अध्यक्षता में नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक शुरू हुई। इस दौरान कार्यसमिति के उपसभापति पुष्पेंद्र जादौन मेयर के पास डायस पर बैठ गए। कार्यकारिणी सदस्य संजय शर्मा ने इसे प्रोटोकाल का उल्लंघन बताते हुए आपत्ति जताई। कुछ और सदस्यों ने भी विरोध दर्ज कराया। इस पर मेयर मो.फुरकान ने भी आपत्ति जताते हुए उपसभापति से डायस से हटकर अपनी कुर्सी पर जाने का आग्रह किया। लेकिन उपसभापति ने सीट छोड़ने से इंकार कर दिया। काफी नोकझोंक के बाद भी जब वे अपनी सीट छोड़ने को तैयार नहीं हुए तो मेयर भी गुस्से में आ गए और अपने कार्यालय में ही समिति की बैठक करने की बात कहकर जाने लगे।
मेयर का कहना था कि मामला परंपरा का है। डायस पर मात्र मेयर, नगर आयुक्त एवं नगर निगम के अधिकारी ही बैठते रहे हैं और वही बैठे। जबकि उपसभापति पुष्पेंद्र जादौन का कहना था कि उनके लिये कुर्सी तक की व्यवस्था कायदे से नहीं की गई थी। प्रमुख विपक्षी दल का नेता होने के कारण वह सम्मान के हकदार हैं। उन्हें देखकर सीटीओ अपनी सीट से उठ गए, तब कहीं जाकर वह बैठ सके। जहां तक आपत्ति का सवाल है तो यह निजी अदावत का मामला है। वह इसे तूल नहीं देना चाहते हैं।
विज्ञापन

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय राय ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत करते हुए बताया कि एक मार्च 2020 तक 154.99 करोड़ का प्रारंभिक अवशेष था। बजट 2020-21 की अनुमानित प्रस्तावित आय 360.16 करोड़ है। इस वित्तीय वर्ष में 444.30 करोड़ का अनुमानित प्रस्तावित व्यय होना है। 31 मार्च 2021 तक 708.51 करोड़ रुपये का अंतिम अवशेष रहेगा। नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि अब यह बजट नगर निगम बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा।
कार्यकारिणी में बजट पारित होने के पश्चात मेयर मोहम्मद फुरकान, उपसभापति पुष्पेंद्र सिंह जादौन, नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह और अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने बोर्ड का तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर संयुक्त रूप से नगर निगम कार्यकारिणी सदस्यों को प्रशस्ति पत्र भेंट किए। बैठक में पार्षद संजय शर्मा, अलका गुप्ता, शाकिर अली, नईम अख्तर, सुरेंद्र पचौरी, शबाना असलम, रंजीत, नीलेश उपाध्यक्ष, सूरज सैनी के साथ नगर निगम के सभी अधिकारी व कार्मिक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें