फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को नगर निगम में जनता से मिलेंगे नगर आयुक्त

विज्ञापन
नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
नगर आयुक्त प्रेमरंजन सिंह सप्ताह में तीन दिन सेवा भवन स्थित कार्यालय में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जनता की समस्याओं को सुनेंगे। मंगलवार, बृहस्पतिवार एवं शनिवार को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक अलीगढ़ विकास प्राधिकरण में जनता की समस्याएं सुनेंगे।
विज्ञापन

पूर्व नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल नगर निगम में कम समय देते थे। इसके लिए उनकी आलोचना भी होती थी। नए नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह ने जनता की समस्या एवं उसके निस्तारण के लिए कार्यालय में बैठने का समय निर्धारित कर दिया है। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता एवं जनता की समस्याओं के समाधान के लिए नगर निगम के सेवा भवन में सप्ताह में तीन दिन बैठेंगे। नगर आयुक्त ने बताया कि जनसमस्याएं एवं आवश्यक कार्यों के निस्तारण के लिए कोई भी नागरिक एवं जन प्रतिनिधि किसी भी कार्यालय में मिल सकते हैं। बैठक या किसी अन्य कार्यक्रम में व्यस्त होने पर कोई न कोई अधिकारी कार्यालय में जनता की शिकायतें सुनने के लिए उपस्थित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें