फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raja Mahendra Pratap Singh University: मई के पहले सप्ताह में बहुविकल्पीय परीक्षा, 1 अप्रैल से भरेंगे फॉर्म

Wed, 26 Mar 2025 10:22 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

इस बार भी मई के पहले सप्ताह में परीक्षाएं बहुविकल्पीय होंगी। परीक्षा फॉर्म 1 अप्रैल से भरे जाएंगे। अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन 30 अप्रैल तक अनिवार्य रूप से होगा।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी अलीगढ़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरमएपीएसयू) के वर्ष 2024-25 के सम सेमेस्टर की परीक्षाएं मई में होंगी। यह परीक्षाएं बहुविकल्पीय प्रणाली आधारित होंगी। 

विज्ञापन


विवि के परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव ने बताया कि परीक्षाएं मई के पहले सप्ताह में प्रस्तावित है। परीक्षा फॉर्म 1 अप्रैल से 12 अप्रैल तक भरे जाएंगे। जनरेट किए गए एमआईएस का संपूर्ण परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि 15 अप्रैल और परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 17 अप्रैल निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि समस्त सेमेस्टर के पाठ्यक्रम के लिए अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन 30 अप्रैल तक अनिवार्य रूप से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें