फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: शादी की खुशियों में कीचड़ की अड़चन

Wed, 25 Nov 2026 02:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरहला गांव के करीब 50 घरों के निवासियों के जीवन में सड़क-गली में बरसों से भरा गंदा पानी और कीचड़ बड़ी समस्या बन चुका है। गांव के राजेंद्र सिंह के बेटे की तीन दिसंबर को शादी है। दो दिसंबर को दावत है, ऐसे में उनके घर रिश्तेदार-मेहमान गंदे पानी-कीचड़ से बचकर घर तक कैसे पहुंचें, यही चिंता उन्हें खाए जा रही है।
विज्ञापन


यह, राजेंद्र सिंह की नहीं बल्कि उन सभी घरों के लोगों की उलझन है जिनके घर के रास्ते पर गंदा पानी और कीचड़ भरा है। ग्रामीणों के अनुसार जलनिकासी की व्यवस्था न होने से यह समस्या बरसों से बनी हुई है। पक्का खड़ंजा होने के बावजूद करीब 50 घरों का पानी सड़क पर भरा रहता है।

कई लोगों ने अपने घरों के सामने मिट्टी और मोटे रोड़े डालकर रास्ता बनाया है। शादी वाले परिवार ने भी ऐसा ही इंतजाम किया है, फिर भी मेहमानों को गंदे पानी से होकर निकलना पड़ेगा। ग्रामीण हरेंद्र कुमार कहते हैं कि दो नवंबर को ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन समाधान नहीं हुआ। दरवाजे तक न पहुंच पाने के कारण घर से करीब 50 मीटर दूर बाइक खड़ी करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


-
ग्रामीणों का दर्द समझिए...
-मेरे बेटे की तीन दिसंबर को शादी है। चिंता है कि रिश्तेदार दुर्गंध भरे पानी और कीचड़ से होकर घर तक कैसे पहुंचेंगे। दरवाजे के सामने मिट्टी डाली है लेकिन समस्या बरकरार है। -सीमा देवी बघेल।
-गंदे पानी से हर समय बदबू आती रहती है। बच्चों को डर है कि गंदगी में पनप रहे मच्छर उन्हें न काट लें। अधिकारियों को समस्या बताने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। -प्रेमलता बघेल।
-करीब 50 मीटर सड़क पर गंदा पानी भरा है। आसपास के करीब 50 घरों का पानी यहां भरता रहता है। इसकी निकासी नहीं होने से बीमारी फैलने का खतरा भी बना हुआ है। -बेनामी सिंह बघेल।
-दुर्गंध भरे पानी और कीचड़ से निकलना मुश्किल हो गया है। पड़ोस में शादी है, ऐसे में रिश्तेदार घर तक कैसे पहुंचेंगे? बाइक निकालने पर भी बदबू का सामना करना पड़ता है। -नरेंद्र सिंह बघेल।

इस संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं है। यदि कोई समस्या है तो लोगों को प्रार्थना पत्र देना चाहिए। हम सफाई कर्मचारियों को भेजकर फिलहाल पानी की निकासी करा देंगे। शादी में अभी कई दिन बाकी हैं। किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।- सुरेश चंद्र गुप्ता, खंड विकास अधिकारी, अकराबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें