फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मंदिर जाने वाले मार्ग पर कीचड़ का अंबार, ग्रामीणों ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी

Thu, 26 Feb 2026 05:14 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

वर्ष 2022 में इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी और करीब आठ माह पूर्व हाथरस सांसद अनूप प्रधान से मार्ग निर्माण की मांग उठाई, परंतु आश्वासन के अलावा कुछ हाथ नहीं लगा। जब प्रदेश सरकार मंदिरों के रास्ते और प्रकाश की व्यवस्था कर रही है तो मगदा का मंदिर इससे अछूता क्यों है।
विज्ञापन
गांव मगदा में मंदिर को जाने वाले मार्ग पर जलभराव - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडा के गांव मगदा में मंदिर मार्ग पर हो रहे जलभराव से ग्रामीण बेहद परेशान हैं। हालात यह है कि मंदिर जाने के लिए खेतों से गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जल्द समाधान न होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी है। यह भी कहा कि अनुसूचित जाति के दो परिवार जलभराव से परेशान होकर घर बेच कर दिल्ली में जा बसे हैं।

विज्ञापन


गांव निवासी विश्व जाट महासभा के जिलाध्यक्ष अजीत चौधरी ने बताया कि गांव में 20 वर्ष पुराना मंदिर है, जहां पिछले पांच साल से जीर्णोद्धार चल रहा था, पिछले वर्ष बड़ा मंदिर स्थापित हो चुका है। तीन वर्ष से मंदिर जाने वाले मार्ग पर करीब 100 मीटर हिस्से में घरों से निकला गंदा पानी बह रहा है। यह मार्ग कच्चा है और नालियां भी नहीं है। श्रद्धालु कीचड़ से होकर जाते हैं या उन्हें गांव का फेरा लगाकर खेतों से होकर जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2022 में इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी और करीब आठ माह पूर्व हाथरस सांसद अनूप प्रधान से मार्ग निर्माण की मांग उठाई, परंतु आश्वासन के अलावा कुछ हाथ नहीं लगा। जब प्रदेश सरकार मंदिरों के रास्ते और प्रकाश की व्यवस्था कर रही है तो मगदा का मंदिर इससे अछूता क्यों है।

इस मार्ग के निर्माण के लिए बहुत प्रयास किए हैं, अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो मैं स्वयं भूख हड़ताल की अगुवाई करुंगा। -अजीत चौधरी जिलाध्यक्ष विश्व जाट महासभा।
मंदिर आस्था का केंद्र है, जलभराव और कीचड़ से गुजरने से श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंच रही है, इसका जल्द समाधान हो। -अवधेश गौड़, गांव निवासी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें