मृदुल अग्रवाल (काजू भाई । फाइल फोटो
- फोटो : CITY OFFICE
शहर के प्रमुख कारोबारी मृदुल अग्रवाल उर्फ काजू भाई (55 वर्ष) का मंगलवार को आकस्मिक निधन हो गया। इससे परिवार व प्रबुद्धजनों में शोक की लहर दौड़ गई। दोपहर में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन पर प्रमुख उद्योगपति धनजीत वाड्रा, शहर विधायक संजीव राजा, कोल विधायक अनिल पाराशर, पूर्व एमएलसी विवेक बंसल, संजय ज्योति सहित कई प्रतिष्ठित लोग मैरिस रोड स्थित उनके आवास पहुंचे और चंदनिया शमशन गृह में अंतिम संस्कार में शामिल हुए। उनके ससुर गंगापुर सिटी के पूर्व विधायक दुर्गा प्रसाद अग्रवाल ने गहरा दुख जताया है। शुभम समागम में आज तीन से चार बजे तक उठावनी कार्यक्रम होगा।
संयुक्त परिवार की मिसाल बने काजू भाई एक अच्छे कारोबारी होने के साथ साथ समाजसेवी भी थे। समाजहित में उन्होंने काफी योगदान दिया है। परिवार एसएस अग्रवाल एंड कंपनी व अग्रवाल फेरो मेटालिक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी चला रहा है। एसएस अग्रवाल एंड कंपनी का सारा कार्यभार काजू भाई ही देखते थे। रामभक्ति में लीन रहने वाले काजू भाई खाटू श्याम सेवा समिति से भी जुड़े हुए थे। मंगलवार को उनकी तबियत खराब हुई तो परिवार उन्हें वरुण ट्रॉमा ले गया। जहां डॉक्टरों ने काजू भाई को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पिता सुरेश चंद्र अग्रवाल, माता कुमुद अग्रवाल, पत्नी अल्का अग्रवाल, पुत्र अक्षुण्ण अग्रवाल, पुत्री शुचिता, दामाद तपेश अग्रवाल, पुत्री अदिति, बड़े भाई मुकुल अग्रवाल, भाभी कीर्ति अग्रवाल, छोटा भाई दीपक अग्र्रवाल, छोटे भाई की पत्नी आशा अग्रवाल सहित पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार को सांत्वना देने के लिए लोगों का आना जाना लगा रहा।