फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस्टर अलीगढ़ शिवम, मसल्स मैन अजय और बेस्ट पोजर बने विक्रम

विज्ञापन
बॉडी शो में प्रस्तुति देते पहलवान। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
खेेरेश्वर धाम मंदिर के मेला देवछठ में अलीगढ़ बॉडी बिल्ंिडग फिटनेस एसोसिएशन के बैनरतले बॉडी बिल्ंिडग शो में जिले 43 हेल्थ क्लब के 143 बॉडी बिल्डर ने मांसपेशियों का जबर्दस्त प्रदर्शन किया। शो में मिस्टर अलीगढ़ शिवम, मसल्स मैन ऑफ अलीगढ़ अजय व बेस्ट पोजर का खिताब विक्रम ने जीता।
विज्ञापन

शो में 50 किलो वर्ग भार में फैसल, नितिन, राजकुमार, 55 में बबलू, विजय कुमार, रिहान, 60 में प्रशांत वार्ष्णेय, अमित, मुकेश, 65 में अजय सिंह, उमेश, मोहम्मद शाहिद, 70 किलो वर्ग भार में विक्रम सिंह, शिवम व तृतीय चंद्रजीत क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। निर्णायक मंडल में डॉ. प्रशांत शर्मा, उमर दराज, जुल्फी, प्रेम झा रहे। संचालन तस्लीम मुख्तार ने किया।
समिति के अध्यक्ष ठा. सत्यपाल सिंह ने कहा कि आगामी वर्षों में मिस्टर यूपी भी कराएंगे। इस अवसर पर मेला प्रभारी गेहराज सिंह, अर्जुन सिंह फकीरा, नदीम खांडे, आसिफ शैजी, ललित शर्मा, विवेक गौतम, मोहम्मद फैजान, आशू चावला, ठा. सत्यपाल सिंह, गेहराज सिंह, देवेंद्र सिंह चौहान, ऋषिओम शर्मा, रामू शर्मा हरिदासपुर, धर्मेंद्र राघव नेहरा, संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें