फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में डूबे तीसरे युवक का शव मिला

विज्ञापन
विष्णु का फाइल - फोटो : GANGIRI
विज्ञापन
सांकरा घाट के दूसरी तरफ संभल जिले की सीमा में जिला बदायूं के चार दोस्तों के साथ गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव शुक्रवार को बरामद हुआ। मछुआरों ने शव को सांकरा बांध के पास से बाहर निकाला।
विज्ञापन

थाना विजयनगर के प्रताप नगर निवासी 22 वर्षीय विष्णु पुत्र राजू उर्फ राजवीर सिंह अपने दोस्त प्रमोद व हरीसिंह निवासी गांव केंरई सेरई थाना जरीफनगर जिला बदायूं के साथ गंगा दशहरा पर गंगा नहाने आया था। गंगा में नहाते समय हरीसिंह (18), तुलसी, प्रमोद (20), रामकुमार व विष्णु डूब गए। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तुलसी व रामकुमार को सकुशल बाहर निकाल लिया था। प्रमोद व हरीसिंह की डूबने से मौत हो गई थी। विष्णु लापता था। शुक्रवार को सांकरा बांध पर मछुआरों को उसका शव मिला। सूचना पर पहुंची संभल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें