फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफल सूद की बल्लेबाजी से मध्य प्रदेश को बढ़त

Sat, 10 Dec 2016 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
MP from the edge of the bat successful Sood - फोटो : Dig Vishal
विज्ञापन
विजय मर्चेंट ट्रॉफी (अंडर-16) में सफल सूद की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत मध्य प्रदेश ने उत्तर प्रदेश से बढ़त ले ली है। इस मैच में मध्य प्रदेश को जहां तीन अंक मिले, वहीं उत्तर प्रदेश को सिर्फ एक अंक पर संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

एएमयू के विल्गिंडन क्रिकेट पवेलियन में आयोजित विजय मर्चेंट ट्रॉफी के अंतिम दिन मध्य प्रदेश की टीम ने 9 विकेट पर 206 रन बनाकर पारी घोषित कर दी।
मध्य प्रदेश के सफल सूद ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 77 रन बनाए।
जबकि अक्षत रघुवंशी ने 31 रनों का योगदान दिया। उत्तर प्रदेश के कार्तिक त्यागी ने चार व असलम ने तीन विकेट लिए। दूसरी पारी में उत्तर प्रदेश की टीम बिना विकेट खोए 15 रन ही बना सकी, तब तक अंपायर ने दिन का खेल समाप्त कर दिया। उल्लेखनीय है कि तीन दिवसीय मैच के पहले दिन मौसम खराब होने के कारण टॉस तक नहीं हो सके थे।
दूसरे दिन उत्तर प्रदेश की टीम मध्य प्रदेश के गेंदबाजों का सामना नहीं कर सकी और 132 रन पर ही सिमट गई। तीसरे और अंतिम दिन मध्य प्रदेश की टीम ने 9 विकेट पर 206 रन के बाद पारी घोषित कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें